Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

7 अगस्त तक विशेष शिविर, जाति-आय और स्थानीय निवासी समेत EWS प्रमाण-पत्र मिलेंगे

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लंबित आवेदनों का भी प्राथमिकता से होगा निष्पादन, सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक संचालित हो रहे शिविर

चतरा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार चतरा जिले के सभी अंचलों में 3 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान के तहत जाति, आय, स्थानीय निवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण-पत्र के निर्गत एवं वितरण के लिए विशेष शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इस संबंध में अपर समाहर्ता, चतरा द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

विशेष अभियान के दौरान नए प्राप्त आवेदनों के साथ-साथ लंबित आवेदनों का भी प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जा रहा है। पात्र आवेदकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुगम तरीके से प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराना तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करना है।

निर्देश के अनुसार जिले के सभी अंचल कार्यालयों में प्रतिदिन पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

अपर समाहर्ता ने सभी अंचल अधिकारियों को अभियान की नियमित समीक्षा करने तथा प्रतिदिन निर्गत एवं वितरित प्रमाण-पत्रों का विवरण निर्धारित प्रपत्र में जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही शिविरों की फोटोग्राफ भी साझा करने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 7 अगस्त तक अपने संबंधित अंचल कार्यालय में आयोजित विशेष शिविर में पहुंचकर प्रमाण-पत्र संबंधी इस सुविधा का लाभ उठाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment