Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश*

——————-

*पीएमएफएमई एवं पीएम विश्वकर्मा योजना के आवेदन निर्धारित समय सीमा में स्वीकृत करें : उपायुक्त*

===============

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) तथा पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया कि सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन एक सप्ताह के भीतर किया जाए। साथ ही यदि किसी आवेदन को अस्वीकृत किया जाता है तो उसके कारणों का स्पष्ट एवं लिखित रूप से उल्लेख किया जाए, ताकि आवेदकों को आवश्यक जानकारी प्राप्त हो सके।

 

बैठक में पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के अंतर्गत ऋण हेतु प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित बैंकों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन अधिकतम एक माह के भीतर किया जाए। यदि किसी आवेदन को अस्वीकृत किया जाता है तो उसके कारणों का स्पष्ट उल्लेख किया जाए। उन्होंने स्वीकृत आवेदनों में ऋण राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

 

उपायुक्त ने कहा कि केंद्र सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जुड़ी योजनाओं का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। ऐसे में सभी संबंधित विभाग एवं बैंक आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें।

 

_बैठक में उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, उद्योग महाप्रबंधक रघुबर सिंह, अग्रणी बैंक प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक तथा संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।_

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आईटीआई प्रशिक्षणार्थियों को छात्रवृत्ति योजना से आच्छादित करें : उपायुक्त*

कुडू और सेन्हा में सर्पदंश के शिकार तीन लोग सदर अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

अमदारी प्राथमिक विद्यालय में सामाजिक अंकेक्षण के बाद ग्राम सभा, कई खामियां आईं सामने

रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है शैक्षणिक भ्रमण:अलीरजा अंसारी

आयुष कुमार हिन्द एवं हर्ष कुमार हिन्द का मेडिकल परीक्षा में सफलता सूंड़ी समाज के लिये गर्वान्वित क्षण

अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देह व्यापार के कथित रैकेट का भंडाफोड़, 14 युवक और 8 युवतियां गिरफ्तार

Leave a Comment