लोहरदगा: कुडू और सेन्हा में सर्पदंश के शिकार तीन लोग सदर अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
विशेष संवाददाता | लोहरदगा
लोहरदगा जिले के कुडू और सेन्हा थाना क्षेत्र में सर्पदंश (सांप के डसने) की अलग-अलग घटनाओं में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। तीनों पीड़ितों को इलाज के लिए लोहरदगा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पहला मामला कुडू थाना क्षेत्र के चुन्द पतरा टोली का है, जहाँ बलिराम महतो की 45 वर्षीया पत्नी मुनि देवी को सांप ने डस लिया।
अन्य दो मामले सेन्हा थाना क्षेत्र से सामने आए हैं। बूटी डुमर टोली निवासी सोबरन उरांव के 28 वर्षीय पुत्र सूखेन्दर उरांव तथा तोराड सरना टोली निवासी भुनेश्वर भगत के 38 वर्षीय पुत्र संजीवन कुजूर भी सर्पदंश के शिकार हो गए।
घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तीनों पीड़ितों को आनन-फानन में सदर अस्पताल, लोहरदगा लाया गया। फिलहाल सदर अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में तीनों का इलाज चल रहा है और उन्हें एंटी-स्नेक वेनम (ASV) तथा आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं।
ग्रामीण इलाकों में जहरीले जीवों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सकों ने लोगों को सतर्क रहने तथा सर्पदंश की स्थिति में बिना समय गंवाए सीधे अस्पताल पहुँचने की सलाह दी है।





















Total Users : 1086633
Total views : 2892780