Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुख्य मार्ग किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हत्या की आशंका पर सड़क जाम, निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

चतरा/जोरी। चतरा जिले के वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत घंघरी गांव के समीप मंगलवार अहले सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब चतरा-डोभी मुख्य पथ के किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान मुकेश यादव (पिता– महाबीर यादव), निवासी घंघरी गांव के रूप में हुई है।

शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की।

घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने चतरा-डोभी मुख्य पथ को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment