Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अमदारी प्राथमिक विद्यालय में सामाजिक अंकेक्षण के बाद ग्राम सभा, कई खामियां आईं सामने

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अमदारी प्राथमिक विद्यालय में सामाजिक अंकेक्षण के बाद ग्राम सभा, कई खामियां आईं सामने

 

भंडरा । प्रखंड के गडरपो पंचायत अंतर्गत अमदारी प्राथमिक विद्यालय में सामाजिक अंकेक्षण के बाद मंगलवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सुमित उरांव ने की। सामाजिक अंकेक्षण टीम के सदस्य ब्रजेश कुमार ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के कार्यों की जांच रिपोर्ट को जनता के सामने रखना और योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। बैठक में टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को जांच रिपोर्ट पढ़कर सुनाई.जांच रिपोर्ट में विद्यालय की कई खामियां उजागर हुईं। रिपोर्ट के अनुसार विद्यालय में पेयजल की व्यवस्था नहीं है, बच्चों के लिए थाली-गिलास उपलब्ध नहीं हैं, खेल मैदान और हैंडवॉश यूनिट भी नहीं है। इसके अलावा बीईओ और बीआरपी पिछले एक वर्ष से विद्यालय का निरीक्षण करने नहीं आए हैं। मध्याह्न भोजन योजना सहित अन्य योजनाओं की स्थिति पर भी चर्चा हुई। ग्राम सभा में उठाए गए मुद्दों पर मुखिया सुमित उरांव ने कहा कि सभी समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और जल्द से जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अमित आजाद, प्रेम कुमार, प्रतिमा टोप्पो, अशोक उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

आईटीआई प्रशिक्षणार्थियों को छात्रवृत्ति योजना से आच्छादित करें : उपायुक्त*

कुडू और सेन्हा में सर्पदंश के शिकार तीन लोग सदर अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है शैक्षणिक भ्रमण:अलीरजा अंसारी

आयुष कुमार हिन्द एवं हर्ष कुमार हिन्द का मेडिकल परीक्षा में सफलता सूंड़ी समाज के लिये गर्वान्वित क्षण

अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देह व्यापार के कथित रैकेट का भंडाफोड़, 14 युवक और 8 युवतियां गिरफ्तार

Leave a Comment