Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आयुष कुमार हिन्द एवं हर्ष कुमार हिन्द का मेडिकल परीक्षा में सफलता सूंड़ी समाज के लिये गर्वान्वित क्षण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*आयुष कुमार हिन्द एवं हर्ष कुमार हिन्द का मेडिकल परीक्षा में सफलता सूंड़ी समाज के लिये गर्वान्वित क्षण*

 

शिक्षिका दीप्ति देवी एवं शिक्षक प्रदीप कुमार हिन्द के ज्येष्ठ एवं कनिष्ठ दोनों पुत्रों आयुष कुमार हिन्द एवं हर्ष कुमार हिन्दके द्वारा प्रथम प्रयास में नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर, लोहरदगा ज़िला में इतिहास रचने का काम किया है। प्रदीप जी के दोनों पुत्रो की इस शानदार सफलता पर सूंड़ी समाज लोहरदगा की कार्यकारिणी टीम आज सुबह उनके घर मे पूरे परिवार से मुलाकात किया तथा इस गर्वान्वित क्षण को आत्मसात करते हुए दोनों सफल बच्चों को पुष्पगुच्छ देकर तथा सूंड़ी समाज द्वारा निर्मित विशेष अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया साथ उनके अभिवावक माता पिता को भी शॉल देकर उपस्थित सूंड़ी समाज के सभी कार्यकारिणी द्वारा सम्मानित किया गया।

इस गर्वान्वित क्षण की अनुभूति का एहसास के साथ समाज के अध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि यह सम्मान एक दिखावा नही है बल्कि समाज के बीच यह संदेश देने का काम किया गया है कि यदि आप अच्छी सफलता प्राप्त करते हो तो उसका सम्मान और आदर हर बड़े और छोटे के मन मे स्वयं ही आ जाता है। आपकी सफलता समाज को और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। सम्पूर्ण सूंड़ी समाज इस बात से अभिभूत है कि प्रदीप हिन्द एवं दीप्ति देवी जी के अथक प्रयास, मेहनत और और त्याग के कारण उनके दोनों बच्चे आज सफलता की सीढ़ी की ओर अग्रसर है तथा कामयाबी उनका कदम चुम रही है। ऐसे कर्णधार माता पिता को सम्पूर्ण सूंड़ी समाज शाष्टांग दण्डवत करती है और समाज के लोगो से अपील करती है कि अपने आनेवाली पीढ़ी को इसी तरह सिंचित और शिक्षित करें ताकि समाज और देश दोनों का सकरात्मक विकास में आपका योगदान सुनिश्चित हो सके।

इस गर्व के क्षण में सूंड़ी समाज लोहरदगा के संरक्षक नंदकिशोर साहू, गोबर्धन प्रसाद, गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, दुखहरन साहू, कार्यकरिणी सदस्यों में अध्यक्ष रितेश कुमार, सचिब पंकज साहू, उपाध्यक्ष विनय साहू, बैजनाथ साहू गुड्डुस, सदस्य सुधीर कुमार साहू, कमलेश कुमार साहू, अशोक प्रसाद साहू, बिनोद प्रसाद, प्रेम साहू उपस्थित रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

आईटीआई प्रशिक्षणार्थियों को छात्रवृत्ति योजना से आच्छादित करें : उपायुक्त*

कुडू और सेन्हा में सर्पदंश के शिकार तीन लोग सदर अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

अमदारी प्राथमिक विद्यालय में सामाजिक अंकेक्षण के बाद ग्राम सभा, कई खामियां आईं सामने

रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है शैक्षणिक भ्रमण:अलीरजा अंसारी

अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देह व्यापार के कथित रैकेट का भंडाफोड़, 14 युवक और 8 युवतियां गिरफ्तार

Leave a Comment