Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है शैक्षणिक भ्रमण:अलीरजा अंसारी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है शैक्षणिक भ्रमण:अलीरजा अंसारी

लोहरदगा: पीएमश्री राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय जिंगी (कुड़ू), पीएमश्री रा. उ. मध्य विद्यालय सढ़ाबे (कैरो) तथा पीएमश्री रा. उ. मध्य विद्यालय बिढ़नी (पेशरार) के 30-30 अर्थात 90 छात्र-छात्राओं का एक दल आज जिंगी प्रधानाचार्य अलीरजा अंसारी एस्कॉर्ट शिक्षक खुशमारेन मर्शिला तिर्की, साधु उरांव, मीरा उरांव, मनोज कुमार साहू तथा सिरोमनी मिंज के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण हेतु ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के लिए रवाना हुआ। यह भ्रमण झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद्, रांची द्वारा शुभद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं अनुभवात्मक शिक्षा से जोड़ना तथा उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।

भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएँ भुवनेश्वर के विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक महत्व के स्थलों का अवलोकन करेंगे। इससे उन्हें देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा आधुनिक विकास की प्रक्रियाओं को निकट से समझने का अवसर प्राप्त होगा। इस प्रकार का शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में जिज्ञासा, रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

रवानगी से पूर्व प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें यात्रा के दौरान अनुशासन, समयपालन एवं सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अर्जित ज्ञान को व्यवहारिक अनुभवों से जोड़ना ही इस भ्रमण का प्रमुख उद्देश्य है। शुभद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट के जिला समन्वयक जय कुमारएवं रामगढ़ जिला समन्वयक शुभम कुमार ने विद्यार्थियों को विदा करते हुए आग्रह किया कि वे प्रत्येक स्थल का गंभीरता से अवलोकन करें, नई जानकारियाँ प्राप्त करें तथा लौटकर अपने अनुभव अन्य विद्यार्थियों के साथ भी साझा करें।

प्रधानाचार्य ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद्, रांची एवं शुभद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाओं के साथ विदा करते हुए उनके सुरक्षित, सफल एवं ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण की कामना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment