Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कक्षा अष्टम अभिभावक गोष्ठी में जैक बोर्ड की तैयारी पर विशेष मंथन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कक्षा अष्टम अभिभावक गोष्ठी में जैक बोर्ड की तैयारी पर विशेष मंथन…………

 

अभिभावकों के साथ विद्यालय प्रबंधन का सार्थक संवाद, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं अनुशासन पर दिया गया विशेष बल…………..

 

 

शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में कक्षा अष्टम के विद्यार्थियों के अभिभावकों की गोष्ठी का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अभिभावकों के परिचय एवं गोष्ठी की भूमिका के साथ हुआ, जिसका संचालन नीलिमा सिंह ने किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नियमित अध्ययन, अनुशासन तथा विद्यालय–अभिभावक समन्वय के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई, दिनचर्या एवं संस्कारों पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

गोष्ठी के मुख्य आकर्षण के रूप में विद्यालय के प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल ने अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने विशेष रूप से कक्षा अष्टम से जैक बोर्ड की तैयारी, अध्ययन की गंभीरता, परीक्षा की रूपरेखा तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा की। अभिभावकों ने भी अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए, जिनका विद्यालय प्रबंधन ने सकारात्मक स्वागत किया। कक्षा अष्टम के तीनों खंडों के आचार्य विकास भारती, विजय कुमार कर्ण एवं नीलिमा सिंह उपस्थित रहे तथा अभिभावकों से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति एवं आवश्यक मार्गदर्शन पर विस्तृत चर्चा की।

गोष्ठी का समापन विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच सतत सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने के संकल्प और शांति मंत्र के साथ हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment