Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मोस्ट वांटेड टीएसपीसी उग्रवादी गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में था वांछित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस को मिली बड़ी सफलता: जंगल से दबोचा गया इनामी नक्सली, हत्या, यूएपीए व आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामलों में था वांछित 

सिमरिया/चतरा। चतरा पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के मोस्ट वांटेड उग्रवादी रविकांत गंझू उर्फ रविकांत जी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, यूएपीए समेत कई गंभीर मामलों में प्राथमिकी दर्ज थी।

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (आईपीएस) नागरगोजे शुभम भाउसाहब ने बताया कि 19 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का वांछित उग्रवादी रविकांत गंझू, पिता स्व. शिवनाथ गंझू, निवासी ग्राम मंगरदाहा, थाना लावालौंग, जिला चतरा, चोरी-छिपे अपने घर आया हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान मंगरदाहा गांव के समीप जंगल में घेराबंदी कर रविकांत को गिरफ्तार कर लिया गया।

इन मामलों में था वांछित

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार रविकांत के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें प्रमुख रूप से—

  • बालूमाथ थाना कांड संख्या-168/2019 (30 अगस्त 2019) – धारा 147, 148, 149, 353, 307, 386, 387 आईपीसी, आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(ए), 25(1-ए)/26(2)/27/35, 17 सीएलए एक्ट एवं 10/13/18 यूएपीए।
  • बालूमाथ थाना कांड संख्या-22/2021 – आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट।
  • लावालौंग थाना कांड संख्या-46/2019 – हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट एवं यूएपीए की धाराएं।
  • लावालौंग थाना कांड संख्या-23/2020 – 17(1)(ii) सीएलए एक्ट।
  • कुंदा थाना कांड संख्या-31/2018 – धारा 364, 201, 34 आईपीसी एवं 17(1)(ii) सीएलए एक्ट।
  • सिमरिया थाना कांड संख्या-30/2018 – धारा 120(बी), 384, 385, 386, 387 आईपीसी, 17 सीएलए एक्ट एवं 16/17/20/21/23 यूएपीए एक्ट।

छापेमारी दल में शामिल थे ये अधिकारी

इस अभियान में सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (आईपीएस) नागरगोजे शुभम भाउसाहब, लावालौंग थाना SI विद्यानंद प्रसाद यादव, एसएसबी 6/35वीं बटालियन के जवान तथा लावालौंग थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

गौरतलब है कि रविकांत लंबे समय से झारखंड पुलिस के मोस्ट वांटेड उग्रवादियों में शामिल था। उसकी गिरफ्तारी को टीएसपीसी संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment