Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

समग्र ब्राह्मण परिषद् की बैठक में कई अहम फैसले

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पौधारोपण अभियान, विशेष रुद्राभिषेक और प्रांत स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारी शुरू

छत्तीसगढ़ | रायपुर

समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर के सहयोगियों की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पुरानी बस्ती स्थित श्री महामाया देवी मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में सामाजिक, धार्मिक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।

बैठक में तय किया गया कि परिषद् के “प्रकृति श्रृंगार” अभियान के तहत 26 जुलाई अथवा 2 अगस्त को रायपुर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण से जोड़ना है।

सावन माह के धार्मिक आयोजनों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 25 अगस्त को भौम प्रदोष के अवसर पर भगवान एकलिंग जी का विशेष पूजन, रुद्राभिषेक तथा मांगलिक दोष से प्रभावित श्रद्धालुओं के लिए विशेष वैदिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा।

बैठक का प्रमुख निर्णय दिसंबर 2026 अथवा जनवरी 2027 में प्रांत स्तरीय समग्र ब्राह्मण युवक-युवती एवं पुनर्विवाह परिचय सम्मेलन आयोजित करने का रहा। इस सम्मेलन का उद्देश्य योग्य युवक-युवतियों और पुनर्विवाह के इच्छुक लोगों को सामाजिक मंच उपलब्ध कराना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

प्रदेश सचिव पं. सजल तिवारी ने कहा कि परिषद् सेवा, संस्कार, संगठन और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने के लिए लगातार जनहितकारी अभियान चला रही है। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, सामाजिक सेवा, युवा सहभागिता और मातृशक्ति की भूमिका को और सशक्त बनाने पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर खुशबु शर्मा, संध्या उपाध्याय, प्रीति तिवारी, पं. विजय पांडेय, पं. श्रीकांत तिवारी, डॉ. भावेश शुक्ला “पराशर” सहित कई पदाधिकारी और सहयोगी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment