Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गैंगरेप कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच नाबालिग निरुद्ध; सीसीटीवी फुटेज से हुआ सनसनीखेज खुलासा

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी इलाके में दो नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच नाबालिगों को निरूद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गणेश बैठा, कौशल उरांव और रितिक उरांव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को दोनों नाबालिग स्मार्ट सिटी क्षेत्र में घूमने गई थीं। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें बहला-फुसलाकर अपने कब्जे में लिया और अन्य साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर उनके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों नाबालिग घायल अवस्था में वहीं छोड़ दी गईं।

जांच में सामने आया कि इसके बाद कार से पहुंचे कुछ अन्य युवकों ने मदद का भरोसा देकर दोनों को तुपुदाना स्थित एक घर ले गए, जहां उनके साथ फिर से कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस पहले ही शुभम, देव प्रसाद और गुलाब सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया था।

धुर्वा थाना पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने गणेश बैठा, कौशल उरांव, रितिक उरांव समेत पांच नाबालिगों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद तीनों वयस्क आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि पांचों नाबालिगों को किशोर न्याय अधिनियम के तहत बाल सुधार गृह भेजा गया।

पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज ने अहम भूमिका निभाई। जांच के आधार पर दोनों घटनाओं से जुड़े सभी प्रमुख आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment