Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भूमि विवाद में सील हुआ मध्य विद्यालय, छात्रों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

‘वैकल्पिक व्यवस्था होने तक स्कूल चालू रखा जाए’, अभिभावकों ने जनता दरबार में सौंपा आवेदन

देवघर।
देवघर जिले के सोनारायठाड़ी प्रखंड स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय, चंदना को भूमि विवाद से जुड़े न्यायालय के अंतिम आदेश के अनुपालन में प्रशासन द्वारा सील किए जाने के बाद छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। विद्यालय बंद होने से पढ़ाई बाधित होने पर बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक जनता दरबार में पहुंचकर उपायुक्त से विद्यालय को पुनः संचालित कराने की मांग की।

जानकारी के अनुसार, न्यायालय के निर्देश पर प्रशासन ने कुछ दिन पूर्व विद्यालय परिसर को सील कर वहां मोहर एवं लाल झंडा लगाकर विद्यालय का संचालन बंद करा दिया था।

विद्यालय बंद होने के बाद आसपास किसी वैकल्पिक विद्यालय की व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसी समस्या को लेकर छात्र-छात्राएं और अभिभावक समाहरणालय पहुंचे तथा उपायुक्त को आवेदन सौंपकर मांग की कि जब तक निकटवर्ती क्षेत्र में वैकल्पिक विद्यालय की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक चंदना विद्यालय का संचालन जारी रखा जाए।

अभिभावकों ने कहा कि दूर स्थित विद्यालयों में बच्चों को भेजना अधिकांश परिवारों के लिए कठिन है। ऐसे में विद्यालय बंद रहने से बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। छात्रों ने भी प्रशासन से उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए शीघ्र समाधान निकालने की अपील की, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। फिलहाल इस मामले में जिला प्रशासन के निर्णय का इंतजार किया जा रहा है। छात्रों एवं अभिभावकों को उम्मीद है कि उनकी समस्याओं को देखते हुए प्रशासन आवश्यक कदम उठाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क हादसे में शहीद सीआरपीएफ जवान पंचतत्व में विलीन, सैनिक सम्मान के साथ 24 घंटे बाद अंतिम विदाई

शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति: शिक्षामित्र स्व. उमेश भारती का निधन, शिक्षक समाज में शोक की लहर

जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर तिवारी दुरा में 15 जुलाई को भव्य भंडारा, तैयारियां पूरी

कमीशनखोरी के आरोपों के बाद अब तालाबंदी को लेकर सुर्खियों में आए निकाय प्रतिनिधि, बिना पूर्व सूचना सरकारी कार्यालय ठप करने पर खड़े हुए गंभीर विधिक सवाल

सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में त्रिदिवसीय संकुल स्तरीय कार्यशाला का भव्य आगाज

पति ने दोस्तों संग मिलकर पत्नी और साले को उतारा मौत के घाट; अगवा कर दी खौफनाक सजा

Leave a Comment