न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के मंझगावा चौक से गरवा सिमाने तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क पक्कीकरण कार्य ग्रामीण विकास पथ प्रमंडल चतरा द्वारा करवाई जा रही है। सड़क निर्माण कार्य शुभारंभ से हीं संवेदक दिनेश मेहता द्वारा घोर अनियमितताएं बरती जा रही है। जिसका विरोध मंझगावा के ग्रामीण शुरुआत से हीं करते आ रहे हैं और शिकायत संबंधित विभाग के अलावा प्रखंड से लेकर जिला के वरीय अधिकारी से करते आ रहे हैं।ग्रामीणो के शिकायत पर विभागीय एसडीओ व अभियंता दर्जनो मर्तबा स्थल निरीक्षण कर शिकायत को सही पाया और सुधार भी करवाया। परंतु संवेदक की कार्य प्रणाली में कोई सुधार नहीं हो पाया। पक्कीकरण सड़क में सोमवार को पीसीसी ढलाई कार्य की जा रही थी। जिसमें संवेदक के मुंशी व क्रमियों द्वारा सीमेंट, बालू, छर्री मिक्सींग में घोर अनियमितता बरती जा रही है। जिसे देख ग्रामीणो ने विरोध जताया मुखिया मंजित सिंह से शिकायत कर गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य की मांग किया। मुखिया ने ग्रामीणो के साथ निर्माण कार्य स्थल पर पहुंच आरोप को सत्य पाया। घटीया निर्माण कार्य देख मुखिया ने तत्काल कार्य पर रोक लगाया और विभाग के पदाधिकारीयों को सूचित कर गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग किया। मुखिया मंजित सिंह ने बताया की एक संवेदक व विभाग को जितना सहयोग चाहिए सब संवेदक को दिया गया। बावजूद कार्य प्रारंभ से संवेदक द्वारा दबंगतापुर्वक कार्य संपन्न करने का मानसिकता अखतियार किया जा रहा है।
घटीया पीसीसी सड़क निर्माण कार्य देख ग्रामीण के शिकायत पर मुखिया ने कार्य पर लगाया रोक

By newsscale
On: August 14, 2023 8:13 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1174245
Total views : 3004750