प्रबुद्धजनों का हुआ अभिनंदन, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण
गिद्धौर (चतरा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित बटेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी गिद्धौर मंडल द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और भारत आज वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने की, जबकि मंच संचालन मंडल महामंत्री प्रीतम कुमार यादव ने किया। वक्ताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कपिल कुमार, संतोष दांगी, लखन दांगी, राजेंद्र दांगी, सुरेश राणा, महेंद्र राम सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।




















Total Users : 1033299
Total views : 2817630