Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर

On: June 23, 2026 11:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हादसे के बाद चालक फरार, ट्रैक्टर की तलाश में जुटी पुलिस

मयूरहंड (चतरा): मयूरहंड थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ढोढ़ी दुर्गा मंदिर मैदान के समीप तेज गति से आ रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कई फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई और बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मयूरहंड पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिसके कारण पुलिस ट्रैक्टर को जब्त नहीं कर सकी।

स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर चालक की पहचान दिलीप कुमार दांगी के रूप में हुई है, जो बाबूलाल दांगी का पुत्र बताया जा रहा है। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बेलगाम गति से चल रहे भारी वाहनों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग के कारण सड़क हादसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर दोषी चालक के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एसपी संग डीसी ने परखीं तैयारियां, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर; जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट…

तंबाकू नियंत्रण कानून पर बड़ी कार्रवाई

पूर्व मुखिया ने मांगी पुलिस सुरक्षा, घर निर्माण रोकने और जान से मारने की धमकी का आरोप

मतदाता सूची से नाम कटने की अफवाहों पर बीडीओ ने लगाया विराम

24 घंटे के भीतर लापता महिला को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन और CCTV से होगी जुलूस की निगरानी

अधिकारियों की गैरमौजूदगी से पंचायत समिति की बैठक स्थगित

अंधविश्वास ने ली 13 वर्षीय मासूम की जान, सांप काटने के बाद अस्पताल नहीं ले गए परिजन

4 महीने का बनता था ₹62,000, मिले सिर्फ ₹30 हजार; मौखिक रूप से चाभी छीनकर किया गया था कार्यमुक्त

भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बलिदान दिवस मनाया गया पूर्व सांसद सुदर्शन भगत भी उपस्थित रहे

अग्निकांड से कांपा देश: गेमिंग जोन और पेट शॉप वाली इमारत में भीषण आग; 15 छात्रों की मौत, कई घायल

Leave a Comment