WhatsApp Group Join Now

गुमला -भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डुमरडीह मे जिला अध्यक्ष सागर उरांव के नेतृत्व में बलिदान दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया ! जिलाध्यक्ष ने कहा हम सभी प्रत्येक वर्ष 23 जून को जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रधासुमन अर्पित करते हुए बलिदान दिवस मनाते हैं ! मौके पर उपस्थित पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा इन्हीं महापुरुषों के नीति और सिद्धांत पर चलते हुए भाजपा आज देश के अंदर कार्यकर्ता आधारित सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है वर्तमान की मोदी सरकार ने धारा 370 समाप्त कर मुखर्जी के सपनों को पूरा किया है ! प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू ने डा . मुखर्जी के जीवनी पर विस्तार से जानकारी साझा किया !कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व विधायक कमलेश उरांव , विनय कुमार लाल , सत्यनारायण पटेल ,श्यामसुंदर साहू ,सुरेश नाथ सिंह , संदीप प्रसाद , विजय सिंह पिंटू , अमर पाण्डेय , कौशलेंद्र जमुवार , जयंत प्रसाद ,जय प्रसाद साहू ,शंभू नायक , लक्ष्मी देवी , निशा कुमारी , सूरज सिंह, उदय खेरवार आदि उपस्थित थे !*



















Total Users : 1033299
Total views : 2817632