Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट…

On: June 23, 2026 11:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एसडीपीओ व थाना प्रभारी ने किया जुलूस मार्ग का निरीक्षण, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

गिद्धौर (चतरा)। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नागरगोजे शुभम भाऊसाहब एवं गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर मोहर्रम जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने किरकिरा, बरटा, गांगपुर एवं द्वारी गांव पहुंचकर जुलूस के निर्धारित रूट, संवेदनशील स्थलों तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं मोहर्रम कमेटी के सदस्यों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।

एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहब ने कहा कि मोहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

एसपी संग डीसी ने परखीं तैयारियां, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर; जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

वहीं थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने बताया कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी। पुलिस प्रशासन ने सभी समुदायों से आपसी सद्भाव, भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व मनाने का आग्रह किया है, ताकि क्षेत्र की शांति और एकता की परंपरा कायम रह सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एसपी संग डीसी ने परखीं तैयारियां, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर; जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

तंबाकू नियंत्रण कानून पर बड़ी कार्रवाई

पूर्व मुखिया ने मांगी पुलिस सुरक्षा, घर निर्माण रोकने और जान से मारने की धमकी का आरोप

मतदाता सूची से नाम कटने की अफवाहों पर बीडीओ ने लगाया विराम

24 घंटे के भीतर लापता महिला को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन और CCTV से होगी जुलूस की निगरानी

अधिकारियों की गैरमौजूदगी से पंचायत समिति की बैठक स्थगित

अंधविश्वास ने ली 13 वर्षीय मासूम की जान, सांप काटने के बाद अस्पताल नहीं ले गए परिजन

बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर

4 महीने का बनता था ₹62,000, मिले सिर्फ ₹30 हजार; मौखिक रूप से चाभी छीनकर किया गया था कार्यमुक्त

गुमला जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सागर उरांव के नेतृत्व में बलिदान दिवस मनाया गया पूर्व सांसद सुदर्शन भगत भी उपस्थित रहे*

अग्निकांड से कांपा देश: गेमिंग जोन और पेट शॉप वाली इमारत में भीषण आग; 15 छात्रों की मौत, कई घायल

Leave a Comment