Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अधिकारियों की गैरमौजूदगी से पंचायत समिति की बैठक स्थगित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुहर्रम के बाद होगी समीक्षा बैठक, जनप्रतिनिधियों को लौटना पड़ा निराश

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड परिसर सभागार में मंगलवार को आयोजित पंचायत समिति की समीक्षा बैठक अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण स्थगित कर दी गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचलाधिकारी (सीओ) समेत अन्य संबंधित अधिकारियों के उपस्थित नहीं होने से निर्धारित एजेंडे पर चर्चा नहीं हो सकी।

प्रखंड प्रमुख अनीता यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों की अनुपस्थिति को देखते हुए पंचायत समिति की बैठक को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर्व के बाद नई तिथि निर्धारित कर बैठक आयोजित की जाएगी।

बताया गया कि जिले में मुहर्रम को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में शामिल होने के कारण प्रखंड स्तरीय अधिकारी गिद्धौर नहीं पहुंच सके। इसी वजह से पंचायत समिति की समीक्षा बैठक नहीं हो पाई।

बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। हालांकि समीक्षा बैठक स्थगित होने से जनप्रतिनिधियों को निराश होकर लौटना पड़ा।

प्रखंड प्रमुख ने कहा कि अगली बैठक में विकास योजनाओं, जनहित के मुद्दों तथा विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment