Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध नर्सिंग होम संचालक के विरुद्ध उपायुक्त के निर्देश पर हुई कार्रवाई, भेजा गया जेल

On: July 31, 2023 8:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः उपायुक्त अबु इमरान के सख्त निर्देश के बाद कुंदा प्रखंड क्षेत्र में अवैध रुप से संचालित ममता नर्सिंग होम के विरुद्ध हुई कार्रवाई। अवैध नर्सिंग होम में छापामारी के उपरांत संचालक जितेन्द्र कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उपायुक्त अबु इमरान ने दो महिलाओं को प्रसव हेतु एडमिट किए जाने के बाद प्रसव के दौरान अलग-अलग तिथि में दो मृत बच्चे के जन्म की घटना की सूचना मीडिया के माध्यम से मिलने के बाद सिविल सर्जन चतरा को जांच कर जल्द नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त के निर्देश पर प्रभारी चिकत्सा पदाधिकारी प्रतापपुर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदा खगेस कुमार द्वारा जांच की गई। जांच के पश्चात बीडीओ द्वारा जानकारी दी गई कि 24 जुलाई को मानती देवी पति ब्रजेश गंझू उम्र 20 वर्ष एंव 25.जुलाई को किरण देवी पति विश्वनाथ गंझू उम्र 28 वर्ष दोनो ग्राम हेसातू थाना कुन्दा को प्रसव कराने के नाम पर एडमिट किया गया था। प्रसव हेतु मानती देवी का ऑपरेशन 24 को ही किया गया था जिसमें मृत बच्चे का जन्म हुआ था। वहीं किरण देवी का ऑपरेशन 25 को किया गया और इनका भी बच्चा मृत्य जन्म लिया था। जांच के क्रम में पता चला है कि ममता नर्सिंग होम झारखंड क्लिनिकल इस्टेबलीस्टमेन्ट एक्ट के तहत किसी प्रकार से निबंधित नही है। अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालक व झोलाछाप डॉक्टर जितेंद्र कुमार यादव के ऊपर कुंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है और नियमानुसार आगे की भी कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने कार्रवई करते हुए संचालक को गिरतार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

बड़ा हादसा: स्टीमर पलटने से 10 की मौत, कई लापता, राहत-बचाव में जुटी टीमें

पारिवारिक विवाद ने ली तीन जिंदगियां

बरटा गांव में नौ दिवसीय दुर्गा यज्ञ की तैयारी पूरी

रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांव, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली, सड़क, पानी तक नहीं-विकास पर उठे सवाल

एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आवागमन बाधित

युवती से दुष्कर्म का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने किया थाना व संस्थानों का औचक निरीक्षण

भंडरा: बीडीओ ने की विभागवार समीक्षा, खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करने और समय पर खाद्यान्न वितरण का सख्त निर्देश

Leave a Comment