Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सर्पदंश से आठ वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही व अभद्र व्यवहार से पेस आने का लगाया आरोप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
कुंदा(चतरा): कुंदा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नवादा पंचायत के कोयता गांव निवासी संतोष यादव के आठ वर्षीय मासूम पुत्र पीयूष कुमार की मौत फनीक सांप के काटने से हो गई। परिजनों के अनुसार मासूम घर के समीप बने चबूतरे पर बैठा था, इसी दौरान विषैले फ़निक सांप ने डस लिया, आनन-फानन में प्रतापपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर पंचम घांसी द्वारा इलाज के दौरान परिजन व पंचायत के मुखिया भरत यादव ने आरोप लगाया है की डॉक्टर द्वारा जब बच्चे की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी गई तो अभद्र व्यवहार के साथ पेश हुए। वही ईलाज के दौरान दो घंटे बीत जाने के बाद जब बच्चे की हालात नाजुक हो गई तो सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां मासूम की मौत हो गई। परिजन पिंटू यादव, कैलाश यादव, गणेश यादव, एवं मुखिया भरत यादव ने उपायुक्त से उक्त मामले की जांच कर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं जब उक्त मामले को लेकर डॉक्टर घासी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये

खुशियों का सफर बना मातम: रजरप्पा जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत

26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास समन्वय की बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन एवं लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

Leave a Comment