Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, 19 दिन बाद मां की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन

On: May 16, 2026 2:02 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बहला-फुसलाकर दुकान के अंदर ले गया था आरोपी; डरा-धमकाकर की हैवानियत, पुलिस ने भेजा जेल

हंटरगंज (चतरा) | न्यूज़ स्केल लाइव

चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

25 अप्रैल की है घटना, डर के कारण चुप था परिवार पीड़िता की मां द्वारा हंटरगंज थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, यह घिनौनी वारदात 25 अप्रैल को हुई थी। आरोप है कि आरोपी मोहम्मद शलाबुद्दीन (सलाउद्दीन) ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने घर के पास स्थित दुकान में बुलाया। वहाँ से वह उसे दुकान के अंदर बने एक गुप्त कमरे में ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

Also Read: 68 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत; साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल

जान से मारने की धमकी और लोक-लाज का डर आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस डर और सामाजिक लोक-लाज के कारण पीड़िता की मां 19 दिनों तक चुप रही। हालांकि, हिम्मत जुटाते हुए गुरुवार देर शाम परिजनों ने हंटरगंज थाना पहुँचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने उनकी बेटी का जीवन बर्बाद कर दिया है और वे उसके लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हैं।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: आरोपी सलाउद्दीन गिरफ्तार हंटरगंज पुलिस ने आवेदन मिलते ही मामले की गंभीरता को समझा और तत्काल छापेमारी कर आरोपी सलाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खौफनाक मर्डर मिस्ट्री: प्रेम-प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या; आरी और ग्राइंडर से शव के टुकड़े कर जंगल में जलाया, प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

सड़क हादसा: बाजार से लौट रहे दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, हेलमेट न पहनना बना काल

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासनिक रेस: एसडीओ ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, बीएलए-2 की नियुक्ति का निर्देश

सड़क हादसे के बाद जागा प्रशासन: पुल के जानलेवा गड्ढों को जेसीबी से भरा गया

राजद नेता ने पेश की मानवता की मिसाल: गरीब के बेटे के श्राद्ध के लिए सौंपी नगद राशि व खाद्य सामग्री

गौकशी कांड के बाद थाना परिसर में जुटी शांति समिति: दोनों समुदायों ने मिलाया हाथ, शांति व्यवस्था के लिए मुस्लिम समाज की बनी कमेटी

पुलिस-प्रशासन का महा-ऑपरेशन: अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं में हड़कंप

न्यूज स्केल की खबर का बड़ा असर: ₹22 लाख की पीसीसी सड़क जांचने पहुंचे इंजीनियर; बीच सड़क में गड्ढा कर परखी गुणवत्ता

पुलिस का महा-ऑपरेशन: लूट की बड़ी साजिश नाकाम; बिहार के 4 कुख्यात अपराधी हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

छूटे हुए टोलों में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण करें : संदीप कुमार मीना,जिला विद्युत समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए निदेश

उपायुक्त के जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचीं महिला व उनके पति को मिली पेंशन योजना की सौगात

लोहरदगा में कोटपा को लेकर बड़ी कार्रवाई, कुड़ू में दुकानों पर छापेमारी, वसूला जुर्माना

Leave a Comment