Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क से नो इंट्री का उल्लंघन कर कोयले की हो रही ट्रांसपोर्टिंग, लोगों में आक्रोश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
टंडवा (चतरा)। टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क से हजारीबाग जिले के चट्टी बारियातु कोल परियोजना से उत्पादित कोयले की ढुलाई नो इंट्री का बेखौफ उल्लंघन करते हुए वाहनों का परिचालन की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। मजे की बात तो यह है कि कोयले की ढुलाई के लिए जहां हजारीबाग जिला में नो इंट्री का सख्ती से अनुपालन हो रहा है। वहीं चतरा जिला का प्रशासनिक महकमा व राजनेताओं की मेहरबानी इस मामले में कोल ट्रांसपोर्टरों के प्रति साफ़ देखी जा सकती है। कोयले का ट्रांसपोर्ट कर रही प्रणव नमन जैसे अन्य कंपनियों को कटकमसांडी तक कोयले की ढुलाई करने के लिए चतरा जिले के ग्रामीण सड़क का उपयोग दिन-रात लगातार किए जाने के कारण प्रदूषण के साथ हीं सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि होने की बातें कही जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्रणव नमन कंपनी द्वारा हजारीबाग जिले के चट्टी बारीयातु का कोयला टंडवा के ग्रामीण सड़कों से एनटीपीसी, पिपरवार व कटकमसांडी में की जाती है। राजद प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि जिला प्रशासन टंडवा में नो इंट्री का अनुपालन सख्ती से कराए। वहीं सिमरिया अनुमंडल के सांसद प्रतिनिधि रमेश राणा ने बताया कि जनहितों से समझौता कतई नहीं किया जा सकता। मुख्य सड़क में परिवहन भार बढ़ने के कारण दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है जिससे बड़े पैमाने पर जानमाल की क्षति हो रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये

खुशियों का सफर बना मातम: रजरप्पा जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत

26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास समन्वय की बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन एवं लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

Leave a Comment