Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

मौसम की बेरुखी से हतास हुए किसान, बादलों के बरसने की आस में टकटकी लगाए बैठे हैं, महंगे बीज लेकर खेतों में बोए थे किसान, बारिश के अभाव में पीले पड़ने लगे बिचड़े

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता अजीत कुमार यादव
कुंदा(चतरा): चतरा जिले में मानसून इस बार फिर किसानों को धोखा दे रहा है। कम बारिश व मौसम की बेरुखी से अब किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। किसान जद्दोजहद कर खेतों में धान के बिचड़े को बचाने में लगे हैं। कुंदा प्रखंड क्षेत्र से कई किसानों ने बताया कि लगातार दूसरी वर्ष भी मौसम की बेरुखी ने चिंता बढ़ा दी है। महंगे बीज धान, मक्का, अरहर, टमाटर समेत अन्य कई सब्जी फसल के बीज बो चुके किसानों का कहना है की धान की रोपनी करना तो दूर खेतों में बोए गए बीज को बचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। बारिश ना होने के कारण कुआं में पानी का लेयर भी काफी नीचे जा चुका है। कुछ कुएं व तालाब पूर्णतः सूखे हुए है। ऐसे हालात में खेतों तक पानी पहुंचाना किसानों के लिए किसी जंग जीतने से कम नहीं है। वहीं जिन किसानों के पास पटवन की सुविधा नहीं है वैसे किसान बादलों के बरसने की आस में टकटकी लगाए बैठे हैं। वहीं फसलों को मुरझाता देख किसान हताहत हैं। किसानों ने यह भी बताया की फसल पर ही जीविका चलाने से लेकर पूरे परिवार का भरण पोषण के लिए निर्भर रहते है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये

खुशियों का सफर बना मातम: रजरप्पा जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत

26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास समन्वय की बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन एवं लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

Leave a Comment