Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हंता वायरस का खौफ: स्पेन के पास क्रूज पर फैला संक्रमण, दो भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू कर नीदरलैंड भेजा गया!

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

डच जहाज ‘एमवी होंडियस’ पर 150 लोग थे सवार; मैड्रिड में भारतीय दूतावास ने कहा- ‘दोनों भारतीय सुरक्षित और स्वस्थ’, WHO के प्रोटोकॉल के तहत किया गया रेस्क्यू

दुनिया भर में एक बार फिर ‘हंता वायरस’ (Hantavirus) का खौफ मंडराने लगा है। स्पेन के कैनरी द्वीपसमूह के तट के पास डच झंडे वाले जहाज ‘एमवी होंडियस’ पर हंता वायरस संक्रमण की आशंका के बाद भारी हड़कंप मच गया। इस जहाज पर करीब 150 लोग सवार थे, जिनमें क्रू मेंबर के रूप में दो भारतीय नागरिक भी शामिल थे। संक्रमण के बड़े खतरे को देखते हुए जहाज को तट के पास ही रोक दिया गया और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) तथा स्पेनिश अधिकारियों के सख्त प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों को जहाज से उतारा गया।

राहत की खबर: दोनों भारतीय सुरक्षित मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया है कि जहाज पर सवार दोनों भारतीय नागरिक पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। उनमें हंता वायरस का कोई भी लक्षण नहीं पाया गया है। स्पेन के ‘नेशनल सेंटर फॉर इमरजेंसी मॉनिटरिंग एंड कोऑर्डिनेशन’ (CENEM) के हवाले से दूतावास ने बताया कि दोनों भारतीयों को एहतियात के तौर पर नीदरलैंड भेज दिया गया है, जहां स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उन्हें फिलहाल क्वारंटीन में रखा जाएगा। भारतीय राजदूत लगातार दोनों नागरिकों और स्पेनिश अधिकारियों के संपर्क में हैं और उनकी सेहत पर बारीक नजर रखी जा रही है।

Also Read:खौफनाक वारदात: दूसरी शादी से भड़की 4 बच्चों की मां; आखिरी मुलाकात के बहाने बुलाकर प्रेमी देवर का काटा प्राइवेट पार्ट!

क्या है हंता वायरस और कितना है खतरा? विशेषज्ञों के अनुसार, हंता वायरस कोरोना वायरस (COVID-19) जितना घातक या संक्रामक नहीं है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि हंता वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति (Human to Human) में नहीं फैलता है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, इस वायरस के लक्षण और फैलने के कारण इस प्रकार हैं:

  • कैसे फैलता है: यह वायरस मुख्य रूप से चूहों या गिलहरियों के संपर्क में आने से फैलता है। चूहों के मल, पेशाब या लार को छूने के बाद अगर कोई व्यक्ति अपनी आंख, नाक और मुंह को छूता है, तो वह आसानी से संक्रमित हो सकता है।

  • लक्षण: हंता वायरस से संक्रमित व्यक्ति को तेज बुखार, सिर दर्द, शरीर और पेट में भारी दर्द, उल्टी और डायरिया जैसी समस्याएं होती हैं।

  • गंभीर स्थिति: अगर सही समय पर इलाज न मिले या इलाज में देरी हो जाए, तो संक्रमित इंसान के फेफड़ों में पानी भर सकता है, जिससे सांस लेने में गंभीर परेशानी (Hantavirus Pulmonary Syndrome) होती है और जान को खतरा हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment