Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

BPSC शिक्षक अभ्यर्थियों पर बरसीं लाठियां: TRE 4 की मांग कर रहे युवाओं का फूटा गुस्सा, CM आवास घेरने के दौरान भारी बवाल!

On: May 8, 2026 5:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

2024 की परीक्षा 2026 तक लटकी; विज्ञापन में देरी से आक्रोशित छात्रों और पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक, छात्र नेता दिलीप कुमार समेत दो दर्जन से ज्यादा गिरफ्तार

बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर शुक्रवार को एक बार फिर से रोजगार की मांग कर रहे युवाओं का भारी आक्रोश देखने को मिला। शिक्षक भर्ती (TRE-4) का विज्ञापन जल्द जारी करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे सैकड़ों शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। इस बर्बर लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रमुख छात्र नेता दिलीप कुमार सहित करीब दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीएम आवास की ओर कूच, बैरिकेडिंग टूटने पर भांजी लाठियां जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी पटना कॉलेज से विरोध मार्च निकालते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे। छात्र लगातार सरकार और बीपीएससी (BPSC) के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की, तो अभ्यर्थी उग्र हो गए और बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे। इसी बीच पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर दिया।

Also Read: बिहार में सम्राट सरकार का महा-विस्तार: नीतीश के बेटे बने स्वास्थ्य मंत्री, CM ने गृह रखा अपने पास; देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट!

2024 की परीक्षा 2026 में भी नहीं, झूठे निकले वादे अभ्यर्थियों का गुस्सा अकारण नहीं है। छात्रों का कहना है कि बीपीएससी के अपने मूल कैलेंडर के अनुसार, TRE-4 की परीक्षा 24 अगस्त 2024 को ही आयोजित होनी थी और 24 सितंबर 2024 तक इसका रिजल्ट भी आ जाना था। लेकिन हैरानी की बात है कि अब साल 2026 आ गया है और परीक्षा तो दूर, अब तक इसका विज्ञापन (Notification) भी जारी नहीं किया गया है। शिक्षा विभाग ने कुछ ही दिन पहले छात्र नेताओं को आश्वासन दिया था कि 19-20 अप्रैल तक TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और 26 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लेकिन तय तारीख गुजर जाने के बाद भी सरकार और आयोग ने अपना वादा नहीं निभाया, जिससे छात्रों के सब्र का बांध टूट गया।

उम्र सीमा हो रही खत्म, भविष्य अधर में प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में भी बीपीएससी ने एक नोटिस जारी कर जल्द विज्ञापन निकालने की बात कही थी, लेकिन वह भी सिर्फ एक छलावा साबित हुआ। लगातार हो रही इस लालफीताशाही और देरी के कारण हजारों होनहार उम्मीदवारों की उम्र सीमा (Age Limit) खत्म होती जा रही है। लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटका है, लेकिन सरकार और बीपीएससी इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह से संवेदनहीन बने हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की बड़ी उपलब्धि: ग्रामीण विकास के लिए मिला प्रतिष्ठित एक 12वां ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड’

कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

गिद्धौर न्यूज बुलेटिन: जागरूकता, सत्यापन, आस्था और आपदा की विशेष रिपोर्ट, खबरों के लिए लिंक टच करें…

ओडीएफ घोषणा के 8 साल बाद भी सार्वजनिक शौचालय को तरस रहे लोग; महिलाओं को उठानी पड़ रही भारी परेशानी!

मोबाइल चोर गिरोह का अंतर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार; 31 मोबाइल और कैमरा बरामद!

NEET UG-2026 पेपर लीक: CBI का देशव्यापी एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; NTA के पुनर्गठन के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका!

मवेशी चराने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म; पहाड़ पर ले जाकर तीन दरिंदों ने की हैवानियत, सभी गिरफ्तार!

घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में चालक और उपचालक की मौके पर मौत!

एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शराब के साथ प्रतापपुर का तस्कर गिरफ्तार!

नशा माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार, 8.74 लाख कैश और ड्रग्स बरामद!

Leave a Comment