Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चोरी का अरोप लगाकर नाबालिग किशोर को किया अधमरा, रिम्मस में चल रहा इलाज, स्थिति गंभीर

On: July 24, 2023 8:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पितीज कलाली चौक के समीप एक नाबालिग किशोर को चोरी का इल्जाम लगाकर कुछ लोगों द्वारा मारकर अधमरा कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग रिम्मस रांची में भर्ती है व स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं थाना में पीडित परिजनों द्वारा आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 23 जुलाई के दोपहर 4 बजे 16 वर्षीय नाबालिग किशोर को पकड़ कर एसडीवी पब्लिक स्कूल के सामने लेजाकर मारपीट किया गया, जब लोगों की भीड़ वहां पहुंचने लगी तो सभी अधमरा कर छोड़ कर भाग गए। ग्रामीणों द्वारा जब सूचना मिली तो परिजन किशोर को बेहोशी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार कर हजारीबाग भेज दिया गया, उसके बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए हजारीबाग से भी रिम्मस रेफर कर दिया गया। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि सरोज दांगी पिता रामजीत दांगी, सरजू दांगी श्यामसुंदर दांगी पिता भुनेश्वर दांगी, उमेश दांगी पिता प्रयाग दांगी, नरेश दांगी उर्फ मल्लू दांगी पिता स्वर्गीय प्रयाग दांगी सभी पितीज गांव ने सुनियोजित तरीके से चोरी का अरोप लगाकर किशोर की बेरहमी से पीटाई की है और अधमारा छोड़कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकी इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

जिला मुख्यालय समेत प्रखंडो में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

जिले में सरस्वती पूजा धूमधाम से आयोजित

Leave a Comment