रामुडीह पंचायत में 5.65 एकड़ में बन रहा है मेन पावर ग्रिड; उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा- गुणवत्ता से न हो कोई समझौता, काम में लाएं तेजी
देवघर, News Scale Live: देवघर एम्स (AIIMS) और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में देवघर के उपायुक्त (DC) सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने देवीपुर प्रखंड के अंतर्गत रामुडीह पंचायत (धरतीचक मौजा) का दौरा किया। यहां उपायुक्त ने एम्स के लिए अधिग्रहित 5.65 एकड़ जमीन पर बन रहे ‘मेन पावर ग्रिड’ (Main Power Grid) के निर्माण कार्यों का सघन निरीक्षण किया और भौतिक प्रगति का बारीकी से जायजा लिया।
‘क्वालिटी से समझौता नहीं, जल्द पूरा करें काम’ निरीक्षण के दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कार्यकारी एजेंसी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता (Quality) के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने आपसी तालमेल (समन्वय) बनाकर कार्य की गति में तेजी लाने और सभी लंबित कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। एम्स और प्लास्टिक पार्क को मिलेगा बड़ा फायदा उपायुक्त ने बताया कि इस मेन पावर ग्रिड के चालू हो जाने से देवघर को एक बड़ी सौगात मिलेगी। इससे न केवल एम्स देवघर को, बल्कि देवीपुर के ‘प्लास्टिक पार्क’, इंडस्ट्रियल एरिया और आसपास के कई ग्रामीण इलाकों को 24 घंटे बिना किसी रुकावट (निर्बाध) के बिजली की आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने कहा, “एम्स देवघर जैसी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक मजबूत बिजली ढांचा बेहद जरूरी है। यह पावर ग्रिड एम्स की भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरी तरह से पूरा करेगा।”
अधिकारियों का रहा जमावड़ा इस महत्वपूर्ण निरीक्षण अभियान में उपायुक्त के साथ झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के एमडी, उप विकास आयुक्त (DDC) पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता (AC) हीरा कुमार, देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) रवि कुमार, विद्युत संचरण के कार्यपालक अभियंता, देवीपुर अंचलाधिकारी (CO), देवीपुर थाना प्रभारी और सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सहित कई संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।





















Total Users : 946526
Total views : 2701370