Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बराती वाहन ने टेलर में मारी टक्कर, चालक के साथ मारपीट

On: May 6, 2026 7:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हादसे में एक बराती घायल, पुलिस ने वाहन किया जब्त

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मपुर मोड़ और हाउवाग मोड़ के बीच मंगलवार की देर शाम एक सड़क दुर्घटना के बाद भारी हंगामा और मारपीट की घटना हुई। एक बाराती वाहन (विंगर) ने आगे चल रहे टेलर वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद बारातियों ने टेलर चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के संबंध में टेलर चालक बीरेंद्र यादव ने बुधवार को बताया कि वह लातेहार जिला से बिजली के खंभे खाली कर वापस कोडरमा लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक विंगर बाराती वाहन ने उनके वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाराती वाहन में सवार एक व्यक्ति को गंभीर चोट लग गई, जिसे इलाज के लिए तत्काल इटखोरी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। दुर्घटना से आक्रोशित होकर बाराती वाहन पर सवार अन्य लोग आपा खो बैठे। चालक बीरेंद्र यादव का आरोप है कि सभी बारातियों ने मिलकर उन्हें वाहन से उतारा और जमकर मारपीट की। इस मारपीट में चालक के माथे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टेलर वाहन को जब्त कर लिया है और उसे थाने ले आई है। वहीं, घायल चालक बीरेंद्र यादव को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और बाराती वाहन व उसमें सवार लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Also Read: खूनी सड़क का कहर: तेज रफ्तार कोल वाहन ने स्कूटी सवार 2 लोगों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत!

Also Read: स्वास्थ्य मंत्री की बेटी ने किया कमाल: ICSE 10वीं बोर्ड में मंतशा इरफान ने हासिल किए 90.1% अंक, मधुपुर में जश्न!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों में सीधी भिड़ंत, दो घायल, एक की हालत नाजुक

आकांक्षा ने रचा इतिहासः इंटर साइंस में बनीं स्टेट थर्ड टॉपर, जिला में किया टॉप

एम्स और इंडस्ट्रियल एरिया को जल्द मिलेगी निर्बाध बिजली! DC ने पावर ग्रिड निर्माण का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

मॉनसून से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: मलेरिया और डेंगू से निपटने की पूरी तैयारी, 15 मई से शुरू होगा महा-अभियान!

स्वास्थ्य मंत्री की बेटी ने किया कमाल: ICSE 10वीं बोर्ड में मंतशा इरफान ने हासिल किए 90.1% अंक, मधुपुर में जश्न!

*आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर पदभार ग्रहण करते ही प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकार की अध्यक्षता में बैठक हुई*

तेज रफ्तार का कहर: शादी समारोह से लौट रहे 23 वर्षीय युवक को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत!

खूनी सड़क का कहर: तेज रफ्तार कोल वाहन ने स्कूटी सवार 2 लोगों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत!

बिहार NDA कैबिनेट का महा-विस्तार 7 मई को: गांधी मैदान में 27 मंत्री लेंगे शपथ, PM मोदी और अमित शाह बढ़ाएंगे शान!

खौफनाक वारदात: फोन पर प्रपोज करना पड़ा भारी, लड़की के पिता ने युवक को खंभे से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला!

हवा में हड़कंप: इंडिगो की फ्लाइट में फटा पावर बैंक, धुआं भरते ही इमरजेंसी स्लाइड से कूदे यात्री!

सरकार बनाने की हलचल तेज: 108 सीटें जीतकर ‘किंग’ बने थलपति विजय, टूट के डर से विधायकों को भेजा रिसॉर्ट!

Leave a Comment