Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर पदभार ग्रहण करते ही प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकार की अध्यक्षता में बैठक हुई*

On: May 7, 2026 2:41 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला -आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल प्रभावी एवं जन मुखी आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु प्रभार ग्रहण करते ही आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला  अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय गुमला में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारीयों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन की गई। बैठक में न्यायिक पदाधिकारीगण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, विद्वान अधिवक्तागण सहित सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी तथा प्रतिनिधि उपस्थित रहे । बैठक के दौरान प्राधिकार के अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम नागरिकों को सुलभ एवं कम खर्चे में न्याय प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है । आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में  आप सभी आपसी सहमति से निपटारा योग्य मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत करें तथा  प्रिलिटिगेशन एवं लंबित मामलों को भी चिन्हित कर उसको निपटारे हेतु सक्रिय पहल करें।
मोटर वाहन दुर्घटना वादों से संबंधित पक्षकारों के अधिवक्ताओं को भी उन्होंने ज्यादा से ज्यादा वादों का आपसी सुलह के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त झालसा के द्वारा चलाए जा  रहे 90 डेज जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम से संबंधित एलइडी वैन को माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एवं कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश, बार अध्यक्ष के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर एलएडीसी, स्थाई लोक अदालत के सदस्य,पैनल लॉयर , मेडिएटर आदि उपस्थित रहे । एलईडी वैन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में डालसा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगा जिससे लोगों को लाभ मिल सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शर्मसार: 9वीं की छात्रा से 3 महीने में दो बार गैंगरेप, वीडियो वायरल कर मांगे 2 लाख!

पाइप फटने से बह रहा हजारों लीटर पानी, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार को लेकर प्रशासन सक्रिय, बीडीओ ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो बहनें गंभीर घायल, गांव में मातम

राज संपोषित प्लस टू स्कूल के छात्रों का जलवा, तीनों संकायों में लहराया परचम

कोल वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, सड़क जाम

इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, अलकामा और रूपाली कुमारी बने प्रखंड टॉपर

सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य को लेकर जिलेभर में जागरूकता शिविर आयोजित, बच्चों के अधिकार, बाल संरक्षण कानून एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी गई जानकारी

पुलिस की बड़ी कार्रवाईः 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड की बैठक, जांच के बाद दर्जनों दिव्यांगों को मिला प्रमाण पत्र

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का किया निरीक्षण

छूटे हुए सभी मतदाताओं की मैपिंग कराएं : संदीप कुमार मीना,,निर्वाचन विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने दिए निदेश*

Leave a Comment