दिल दहला देने वाली घटना, धोखे से बुलाकर आंगनबाड़ी केंद्र में दी गई बेरहम मौत, इलाके में फैली सनसनी
प्यार का इजहार करना किसी की जान का दुश्मन बन जाएगा, यह शायद ही किसी ने सोचा होगा। ओडिशा के बालासोर जिले से एक बेहद खौफनाक और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां महज फोन पर एक ‘प्रेम प्रस्ताव’ (Love Proposal) देने की कीमत एक युवक को अपनी दर्दनाक मौत से चुकानी पड़ी। यह मामला सिमुलिया थाना क्षेत्र का है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, पुरुषोत्तमपुर पंचायत के रहने वाले युवक सुभाष सुतार ने कंचपाड़ा पंचायत के बीरब्रह्मपुर गांव की एक लड़की को फोन कर प्रेम प्रस्ताव दिया था। लेकिन यह बात जब लड़की के पिता ‘भगवान कर’ को पता चली, तो वह आगबबूला हो गया और मामले ने एक बेहद क्रूर मोड़ ले लिया।
धोखे से बुलाया और खंभे से बांधकर की बर्बरता आरोप है कि लड़की के पिता भगवान कर ने एक खौफनाक साजिश रची। उसने युवक सुभाष को धोखे से किसी तरह अपने पास बुलाया। जब सुभाष वहां पहुंचा, तो उसे जबरन एक गाड़ी में डालकर बीरब्रह्मपुर गांव ले जाया गया। गांव लाने के बाद सुभाष के साथ जो हुआ, वह रूह कंपा देने वाला था। उसे स्कूल परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में एक खंभे से कसकर बांध दिया गया। इसके बाद उसकी लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई। इस बर्बर पिटाई से सुभाष बुरी तरह लहूलुहान हो गया और उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई।
अस्पताल में तोड़ा दम, जीजा ने दर्ज कराई FIR घटना की भनक लगते ही कुछ स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाई और सुभाष को वहां से छुड़ाकर तुरंत सिमुलिया अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भद्रक अस्पताल रेफर कर दिया। भद्रक अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक आरोपी हिरासत में, जांच तेज इस निर्मम हत्या के बाद पूरे इलाके में गुस्सा और डर का माहौल है। सिमुलिया थाने के प्रभारी देवराज जेना ने बताया कि मृतक सुभाष के जीजा ने शनिवार सुबह लड़की के पिता और उसके परिजनों के खिलाफ हत्या की नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों पर भी कड़ा एक्शन लिया जाएगा।




















Total Users : 1276899
Total views : 3149395