Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पेयजल संकट दूर करने को प्रशासन रेसः पंचायतों में शिविर लगाकर सुधारे जा रहे चापाकल

On: May 5, 2026 11:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अभियान: उपायुक्त खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 11 मई तक चलेगा विशेष पखवाड़ा

चतरा। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चतरा जिले में पेयजल समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। 24 अप्रैल से शुरू हुआ यह विशेष अभियान 11 मई 2026 तक जारी रहेगा। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद के नेतृत्व में रोस्टर के अनुसार पंचायतों और नगर परिषद क्षेत्रों में शिविर लगाकर खराब चापाकलों और जलमीनारों की मरम्मत सुनिश्चित की जा रही है। अभियान की सतत निगरानी कर रहे उपायुक्त रवि आनंद ने संबंधित विभागों को कड़ा निर्देश दिया है कि जलसंकट वाले क्षेत्रों की पहचान कर तत्काल राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि खराब चापाकलों और ठप पड़ी जलमीनारों का पुनर्संचालन प्राथमिकता के आधार पर हो। डीसी के निर्देश पर जिला स्तरीय पदाधिकारी खुद क्षेत्र में उतरकर निरीक्षण कर रहे हैं, जिससे कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही तय हो रही है। निर्धारित रोस्टर के तहत 05 मई को जिले के हंटरगंजरू जबड़ा और सलैया पंचायत। प्रतापपुर के घोरीघाट और डुमरवार पंचायत। सिमरिया के बानासाड़ी, मयूरहंड के पंदनी, कान्हाचट्टी के चिरीदीरी और टंडवा के बड़गांव/कल्याणपुर में तथा चतरा नगर परिषद के वार्ड संख्या 17 एवं 18 (साहु धर्मशाला) में भी शिविर आयोजित कर समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया गया। 06 मई को भी अभियान के तहत हंटरगंज के कोबना व तरवागड़ा, मयूरहंड के बेलखोरी, कान्हाचट्टी के मदगड़ा और टंडवा के बहेरा पंचायतों में शिविर लगेंगे। वहीं, नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 एवं 20 (जमजम होटल परिसर) में विशेष शिविर के जरिए पेयजल संकट दूर करने का प्रयास किया जाएगा। पेयजल समाधान के साथ-साथ पंचायत स्तर पर ग्राम सभाओं का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके जरिए स्थानीय जरूरतों के हिसाब से विकास योजनाओं का चयन किया जा रहा है, जिससे न केवल पानी की समस्या दूर हो रही है बल्कि पंचायतों के समग्र विकास को भी गति मिल रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान का लक्ष्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल की पहुंच सुनिश्चित करना है।

Also Read: चतरा के लिए गौरव का पल: 10 गांवों को पछाड़कर गिद्धौर बना जिले का पहला मॉडल सोलर गांव!

Also Read: बंगाल चुनाव 2026: करारी हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान- मैं हारी नहीं, इसलिए इस्तीफा नहीं दूंगी, BJP और चुनाव आयोग ने रची साजिश!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आंधी-पानी से भरभरा कर गिरा अर्धनिर्मित शेख भिखारी भवन, टला बड़ा हादसा

डीसी के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

एनडीपीएस मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बंगाल चुनाव 2026: करारी हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान- मैं हारी नहीं, इसलिए इस्तीफा नहीं दूंगी, BJP और चुनाव आयोग ने रची साजिश!

लोहरदगा: 90 दिवसीय सघन विधिक जागरूकता अभियान का आगाज, पीडीजे ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वैन को किया रवाना

भंडरा साप्ताहिक बाजार में गूँजा ‘नालसा’ गीत: एलईडी वैन के जरिए ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड बढ़त पर लोहरदगा में जश्न,झारखंड में भी कमल खिलाने का लिया संकल्प* 

अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रुप से घायल

विद्या मंदिर में ‘बाल संसद’ गठन हेतु लोकतांत्रिक मतदान संपन्न 

बड़ा हादसा: पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, 21 लोगों की दर्दनाक मौत, 61 बुरी तरह घायल!

चतरा के लिए गौरव का पल: 10 गांवों को पछाड़कर गिद्धौर बना जिले का पहला मॉडल सोलर गांव!

एसएसबी 35वीं बटालियन में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थय शिविर,

Leave a Comment