Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एनडीपीएस मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

On: May 5, 2026 11:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गांव में छापेमारी कर धराया बीरेंद्र गंझू, थाना प्रभारी बोले नशा कारोबारियों पर जारी रहेगी नकेल

कुंदा (चतरा)। कुंदा थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की तस्करी (एनडीपीएस एक्ट) के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान थाना क्षेत्र के तेगम गांव निवासी बीरेंद्र गंझू, पिता राजदेव गंझू के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को अभियुक्त के अपने गांव में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल तेगम गांव में छापेमारी की, जहां से घेराबंदी कर बीरेंद्र गंझू को दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त बीरेंद्र गंझू के खिलाफ कुंदा थाना में कांड संख्या 20/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था। पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कुंदा थाने में आवश्यक कागजी कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके पश्चात अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार और तस्करी में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ऐसे तत्वों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाती रहेगी।

Also Read: बंगाल चुनाव 2026: करारी हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान- मैं हारी नहीं, इसलिए इस्तीफा नहीं दूंगी, BJP और चुनाव आयोग ने रची साजिश!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आंधी-पानी से भरभरा कर गिरा अर्धनिर्मित शेख भिखारी भवन, टला बड़ा हादसा

डीसी के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

पेयजल संकट दूर करने को प्रशासन रेसः पंचायतों में शिविर लगाकर सुधारे जा रहे चापाकल

बंगाल चुनाव 2026: करारी हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान- मैं हारी नहीं, इसलिए इस्तीफा नहीं दूंगी, BJP और चुनाव आयोग ने रची साजिश!

लोहरदगा: 90 दिवसीय सघन विधिक जागरूकता अभियान का आगाज, पीडीजे ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वैन को किया रवाना

भंडरा साप्ताहिक बाजार में गूँजा ‘नालसा’ गीत: एलईडी वैन के जरिए ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड बढ़त पर लोहरदगा में जश्न,झारखंड में भी कमल खिलाने का लिया संकल्प* 

अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रुप से घायल

विद्या मंदिर में ‘बाल संसद’ गठन हेतु लोकतांत्रिक मतदान संपन्न 

बड़ा हादसा: पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, 21 लोगों की दर्दनाक मौत, 61 बुरी तरह घायल!

चतरा के लिए गौरव का पल: 10 गांवों को पछाड़कर गिद्धौर बना जिले का पहला मॉडल सोलर गांव!

एसएसबी 35वीं बटालियन में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थय शिविर,

Leave a Comment