*पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड बढ़त पर लोहरदगा में जश्न,झारखंड में भी कमल खिलाने का लिया संकल्प*
*बंगाल में बदलाव की लहर,अब झारखंड की बारी:पवन तिग्गा*
लोहरदगा:जिले में मंगलवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और तमिलनाडु में पार्टी की सफलता के उपलक्ष्य में लोहरदगा जिले के ग्राम ओयना में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार जश्न मनाया गया।इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा नेता पवन तिग्गा ने किया।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और उल्लास देखने को मिला।सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और आतिशबाजी एवं मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में नारा लगाया “अबकी बार झारखंड में भाजपा सरकार” और राज्य में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता पवन तिग्गा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की मजबूती को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि राज्य में लंबे समय से सत्ता में रही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार को इस बार कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा।कई क्षेत्रों में भाजपा ने उल्लेखनीय बढ़त हासिल की,जिससे तृणमूल कांग्रेस को अपेक्षा से कम समर्थन मिला।वक्ताओं ने इसे जनता के बदलते जनमत और विकास की राजनीति की जीत बताया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि जिस तरह बंगाल में पार्टी ने मजबूती दिखाई है,उसी तरह झारखंड में भी भाजपा आने वाले समय में बड़ी सफलता हासिल करेगी।इस अवसर पर अशोक कुमार चौहान,सूरज देव दुबे,पवन कुमार चौहान,श्याम सुंदर यादव,बम-बम चौधरी,हरिमोहन लोहार,लगन महली,मीकू महली,दिनेश महली,मुकेश महली,विकास यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली जिनमें संध्यावती देवी,सरस्वती देवी,गंगा देवी,सुलोचना देवी,विमला देवी,बंधन देवी,सुनीता देवी,सनम देवी,नेहा कुमारी,नीतू कुमारी,पूजा कुमारी,राधिका कुमारी,सुशीला देवी,पचोला देवी,आशा उरांव,मोहिनी देवी,रीता देवी,राजमुनी देवी,आशा कुमारी सहित कई अन्य शामिल थीं।इसके अलावा दिलचंद दास,आकाश उरांव,अनमोल कुमार यादव समेत सैकड़ों समर्थक भी इस जश्न में शामिल हुए।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।






















Total Users : 944863
Total views : 2698966