Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बंगाल चुनाव 2026: करारी हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान- मैं हारी नहीं, इसलिए इस्तीफा नहीं दूंगी, BJP और चुनाव आयोग ने रची साजिश!

On: May 5, 2026 11:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भवानीपुर में जानबूझकर हराने का लगाया आरोप, कहा- ‘काउंटिंग सेंटर में गुंडों ने मेरे पेट और पीठ पर लात मारी, CCTV बंद कर लूटी गईं 100 सीटें!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में करारी हार का सामना करने के एक दिन बाद (मंगलवार को), मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बेहद आक्रामक और सनसनीखेज प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। हार मानने के बजाय, ममता बनर्जी ने इसे ‘लोकतंत्र की हार’ करार दिया है और दावा किया है कि वह फिर से दमदार वापसी करेंगी। उन्होंने अपनी हार का ठीकरा भारतीय जनता पार्टी (BJP) और चुनाव आयोग (EC) पर फोड़ते हुए उन पर साजिश रचने और चुनाव में धांधली करने के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

‘मैं जीती हूं, इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं’ ममता बनर्जी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगी। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी ऐसा चुनाव नहीं देखा। मैं इस्तीफा नहीं दे रही हूं, क्योंकि जब मैं हारी ही नहीं तो इस्तीफे का सवाल ही पैदा नहीं होता। मुझसे जबरदस्ती कोई इस्तीफा नहीं ले सकता। नैतिकता के तौर पर मैं कह रही हूं कि मैं जीती हूं, इसलिए मैं लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी।” ‘BJP ने 200 गुंडों के साथ की मारपीट, महिलाओं को भी नहीं बख्शा’ भवानीपुर सीट से अपनी हार पर सवाल उठाते हुए ममता ने कहा कि उन्हें वहां जानबूझकर हराया गया। उन्होंने कहा, “गिनती के पहले दौर के बाद ही मीडिया में प्रचार शुरू कर दिया गया कि BJP को 195-200 सीटें मिल रही हैं। जब मैं लगभग 30,000 वोटों से आगे चल रही थी और 5 दौर की गिनती बाकी थी, तब BJP के लोग पोलिंग स्टेशन के अंदर घुस गए।” ममता ने आरोप लगाया कि BJP उम्मीदवार 200 CRPF जवानों और 200 बाहरी गुंडों के साथ अंदर घुसा और उनके काउंटिंग एजेंटों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने महिलाओं तक को नहीं बख्शा और सारे फॉर्म छीन लिए।

‘CCTV बंद कर मेरे पेट और पीठ पर मारी लात’ ममता बनर्जी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह खुद हालात का जायजा लेने काउंटिंग सेंटर पहुंचीं, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। ममता ने कहा, “CRPF ने मुझे अंदर जाने से रोका, लेकिन मैं एक उम्मीदवार के तौर पर अंदर गई। मैंने रिटर्निंग ऑफिसर (RO) से गिनती रोकने की मांग की। मुझे पता था कि 15 दिन पहले ही जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) ने संदेश दिया था कि ‘गिनती में खेल होगा’। जब मैं अंदर गई, तो उन्होंने मेरे पेट और पीठ पर लात मारी। मेरे साथ धक्का-मुक्की की गई और उस वक्त वहां का CCTV भी बंद कर दिया गया था।”

चुनाव आयोग ‘खलनायक’, 100 सीटें लूटीं ममता ने चुनाव आयोग को इस पूरे प्रकरण का ‘खलनायक’ करार दिया। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि SIR से 90 लाख वोट हटाए गए और भगवा पार्टी (BJP) ने पूरी तरह से 100 सीटें लूट ली हैं। उनकी पार्टी को हराने के लिए BJP ने हर हथकंडा अपनाया। ‘INDIA गठबंधन पूरी मजबूती से मेरे साथ है’ हार के बावजूद ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय राजनीति में अपने सहयोगियों का जिक्र करते हुए कहा कि पूरा ‘इंडिया (INDIA) गठबंधन’ उनके साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने उनसे बात की है। इसके अलावा अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी फोन पर उनकी बातचीत हुई है। ममता ने स्पष्ट किया कि वह हमेशा इंडिया गठबंधन के साथ खड़ी रहेंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चंद्रनाथ हत्याकांड का बड़ा खुलासा: फास्टैग और 100+ CCTV से पकड़े गए हत्यारे; UP-बिहार से मुख्य शार्प शूटर समेत 5 गिरफ्तार!

खौफनाक वारदात: सनकी पिता ने कुल्हाड़ी से पत्नी, गर्भवती बेटी और जवान बेटे को काट डाला!

मौत की घाटी में भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक आपस में भिड़ीं 9 गाड़ियां; मची चीख-पुकार!

रिश्तों का कत्ल: कलियुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वारदात में पत्नी और साला भी शामिल!

18 माह की मासूम अदिति की तलाश तेज, सटीक जानकारी देने वाले को 50 हजार का नकद इनाम; CM ने लिया संज्ञान!

भंडरा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध करम लकड़ी बोटा से लदा ट्रैक्टर जप्त, माफियाओं में हड़कंप

एसपी आवास के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार,एक कि मौत, चार गंभीर रूप से घायल 

लोहरदगा: ‘हमर अधिकार मंच’ की कार्यशाला में नागरिकों ने सीखे RTI के गुर, 102 वर्षीय समाजसेवी सम्मानित

करोड़ों Android यूजर्स के लिए हाई अलर्ट: आपके फोन में है सेंधमारी का बड़ा खतरा, भारत सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी!

इंसानियत शर्मसार: शराबी पिता ने 5 महीने की दुधमुंही बच्ची को मुक्कों से पीटकर मार डाला, शव डस्टबिन में फेंका!

हंता वायरस का खौफ: स्पेन के पास क्रूज पर फैला संक्रमण, दो भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू कर नीदरलैंड भेजा गया!

दिनदहाड़े फायरिंग: BJYM नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां, पीठ में लगी दो गोली; आरोपी गिरफ्तार!

Leave a Comment