Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

नशे में धुत्त शराबी पति ने की टांगी से काटकर पत्नी की हत्या, गिरफ्तार…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा): नशे में धुत्त एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की हत्या टांगी से वार कर गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेयटांड के बिचली नदी समीप रोगो टांड में कर दी। मृतका की पहचान गांव के हीं रीना देवी 45 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने मृतका का शव उसके घर से बरामद करने के साथ आरोपी पति राजदेव उर्फ राजो भुइयां को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त टांगी, खून से सने कुछ कपड़े व घटनास्थल से मिट्टी में लगा खून पुलिस ने बरामद करने के साथ आरोपी को हिरासत में लेकर मामले से जुड़े बिंदुओं पर पूछ-ताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, तो थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव व एसआई विजय कुमार गुप्ता दलबल के साथ पाण्डेटांड़ पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस दौरान आरोपी पति पहले पुलिस को इधर उधर की बातों में भटकाता रहा। लेकिन कड़ाई से पूछ-ताछ के बाद उसके निशानदेही पर घर में छिपा कर रखे हत्या में प्रयुक्त टांगी व खून से रंगे कपड़ा को बरामद किया। पुलिसने शव को कब्जे में लेकर पोसटमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये

खुशियों का सफर बना मातम: रजरप्पा जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत

26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास समन्वय की बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन एवं लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

Leave a Comment