Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

मानसून की बेरुखी ने बढ़ाई किसानों की चिंता, धान के खेत में पडने लगी दरारें

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा): जिले के मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष काफी कम वर्षा होने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है। मानसून की बेरुखी ने किसानों की चिता बढ़ा दी है। कड़ी धूप के वजह से खेतों में दरारे पडने लगे हैं। ऐसे में किसान इस वर्ष सूखे की आशंका के मद्देनजर चिंतित नजर आ रहे हैं। जानकार बताते हैं कि अगर स्थिति यही रही तो अगले फसल पर भी इसका असर पड़ेगा। इस वर्ष मई माह से ही कम वर्षा होने के कारण किसानों की मुश्किलें प्रारंभ से ही अधिक दिख रही है। किसानों ने थोड़ी-बहुत हुई वर्षा व पंपसेट के सहारे खेतों का पटवन कर किसी तरह धान बीज की बुआई तो की थी पर अब पानी के बिना मुरझाने के साथ खेतों में दरारे पडने लगे हैं। रोपाई का समय आया तो मानसून दगा दे रहा है। प्रखंड क्षेत्र में अभीतक धान रोपनी का कार्य एक प्रतिशत भी नहीं हो पाया है। हालांकि मानसून की शुरुआत ही निराशाजनक रही है। इसके बावजूद अच्छी फसल की आश में किसानों ने पूंजी दाव पर लगाकर घान का बिचडा बुआई करने के साथ भदई फसल मक्का, अरहर, उरद के अलावा अन्य फसल की बुआई किया है। प्रखंड क्षेत्र में निवास करने वाली लगभग आवादी कृषि पर निर्भर है। जिससे अब किसानों के समक्ष कर्ज में डुबने के सिवाय कोई दूसरा सहारा नजर नहीं आ रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये

खुशियों का सफर बना मातम: रजरप्पा जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत

26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास समन्वय की बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन एवं लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

Leave a Comment