तेज बारिश के बीच इमली के पेड़ के पास गिरी बिजली, झुलसे बच्चे का अस्पताल में चल रहा इलाज, मुखिया ने दिया मदद का भरोसा
भंडरा (लोहरदगा) News Scale Live: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही आकाशीय बिजली (वज्रपात) का कहर भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को भंडरा थाना क्षेत्र के पलमी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पेड़ के नीचे गिरी बिजली की चपेट में आने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाय को खोलकर वापस घर लाने गया 13 साल का एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, पलमी गांव के रहने वाले जौरू उरांव का 13 वर्षीय बेटा दीपक उरांव मंगलवार को अपने घर के पास स्थित एक इमली के पेड़ के पास गया था। वहां उनकी गाय बंधी हुई थी। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और तेज बारिश के साथ जोर से बिजली कड़की। वज्रपात सीधे उसी जगह हुआ जहां गाय बंधी थी। इस अचानक हुई प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने से गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गाय को लेने गया 13 वर्षीय मासूम दीपक भी बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिवार वालों और गांव के लोगों ने घायल दीपक को तुरंत भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया। राहत की बात यह है कि डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर (Stable) है और उसे कड़ी निगरानी में रखा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया सुमित उरांव तुरंत मौके पर और अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सांत्वना दी। मुखिया ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि प्राकृतिक आपदा के तहत सरकारी प्रावधानों से जो भी मुआवजा या मदद मिलती है, वह उन्हें जल्द से जल्द दिलाई जाएगी।
बिना हेलमेट वालों की खैर नहीं चला चेकिंग अभियान, कटा 76 हजार रुपये का चालान!





















Total Users : 936648
Total views : 2688118