Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

वज्रपात के चपेट में आने से महिला की मौत, दो अन्य घायल…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
चतरा/हंटरगंजः जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुर बिगहानिवासी रिंकू देवी 39 वर्ष पति सुरेंद्र दास की मौत वज्रपात के चपेट में आने से मौके पर ही हो गई। जबकि सोनपुर बिगहा की मुनिया देवी पति युगल यादव एवं गेन्जना की फुलवा देवी पति लालदेव यादव घायल हो गई। जिन्हें ईलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज से बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार तीनों महिलाएं सोनपुर बिगहा से सटे प्रतापपुर थाना क्षेत्र के दुलीबीघा गांव से सत्संग कर लौट रही थी इसी दौरान बिजली के कड़कने की आवाज सुन दुलीबीघा-बलनिया सिमाना के टाड में एक पलाश के पेड़ के निचे खड़े हो गए और अचानक वज्रपात की चपेट में आ गई। जिससे रिंकू देवी की मौत मौके पर ही हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी मिथलेश कुमार व एएसआई दिलीप यादव मौके पर पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली एवं मृतिका के परिवार को सरकार की तरफ से मिलने वाली मुआवजा दिलवाने की बात कही। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतिका अपने पिछे एक बेटे सहित तीन बेटियों को छोड़ गई। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये

खुशियों का सफर बना मातम: रजरप्पा जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत

26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास समन्वय की बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन एवं लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

Leave a Comment