Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा: बड़की चापि की उप मुखिया ने DC संदीप मीणा से की मुलाकात, जर्जर सड़कों के निर्माण की रखी मांग

On: April 22, 2026 10:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा: बड़की चापि पंचायत की उप मुखिया हेना तिवारी ने आज जिले के नवनियुक्त उपायुक्त श्री संदीप कुमार मीणा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया और पंचायत की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया।

 

उप मुखिया ने उपायुक्त का ध्यान बड़की चापि से सलगी तक जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाली की ओर खींचा और इसकी जल्द मरम्मति की मांग की। इसके साथ ही, उन्होंने बड़की चापि पिलपिलिया से मसुरियाखाड़ तक नए पथ निर्माण का प्रस्ताव भी रखा, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हो सके।

 

मुलाकात के दौरान हेना तिवारी ने पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए जिला विकास राशि से विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने का आग्रह किया। उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि जिला प्रशासन सभी पंचायतों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और बड़की चापि पंचायत की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

​इस अवसर पर स्थानीय पत्रकार नंदलाल तिवारी और मनीष शर्मा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा: गौमाता को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग, हस्ताक्षर अभियान के साथ अनुमंडल कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान

भीषण गर्मी में प्यास से तड़पता मोर गांव पहुंचा, ग्रामीण ने बचाई जान

महिला पर्यवेक्षिका में चयनित रानी बॉबी कुमारी को घर पहुंचकर दी गई बधाई

नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ हवन-पूजन व भंडारे के साथ संपन्न

27 को जिले के विभिन्न पंचायतों में लगेगा पेयजल समस्या निवारण शिविर, 11 मई तक चल रहा है विशेष पखवाड़ा अभियान

स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: ममता वाहन और एंबुलेंस न मिलने पर प्रसव पीड़िता को बाइक से ले जाना पड़ा अस्पताल!

रफ्तार का कहर: कोयला लदे वाहन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत, एक अन्य घायल!

सड़क हादसा: चतरा-रांची मुख्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम!

भीषण गर्मी और लू से बच्चों को कैसे बचाएं? स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी की एडवाइजरी, इन आसान तरीकों से रखें सेहत का ख्याल!

अंधविश्वास: करोड़पति कारोबारी ने ढाई साल की गोद ली मासूम को मनहूस मानकर हाईवे पर छोड़ा, पति-पत्नी गिरफ्तार! सोशल मीडिया और केयरटेकर ने खोला राज

साइबर पुलिस बनकर घुसे डकैत: पिस्टल की नोक पर पूरे परिवार को बनाया बंधक, लाखों की लूट!

Leave a Comment