Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अंचल स्तर पर ही हो जनसमस्याओं का समाधान, शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई : संदीप कुमार मीना, राजस्व की बैठक में उपायुक्त ने अंचलाधिकारियों को दिए निर्देश*

On: April 22, 2026 7:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

 

*लोहरदगा।*उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज राजस्व संबंधित बैठक सभी संबंधित विभागों और अंचल अधिकारियों के साथ की।

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज राजस्व संबंधित बैठक सभी संबंधित विभागों और अंचल अधिकारियों के साथ की। इसमें विभिन्न विभागों को प्राप्त राजस्व का लक्ष्य व उसके विरूद्ध प्राप्ति की समीक्षा की गयी। इसमें मत्स्य विभाग को नंदिनी डैम में मत्स्य समितियों द्वारा किये जा रहे मत्स्य पालन की समीक्षा की गयी। साथ ही, जिला में बंद पड़े खदानों में भी मत्स्यपालन की संभावना पर योजना बनाये जाने का निर्देश दिया गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में सभी तालाबों की बंदोबस्ती कराये जाने का निर्देश दिया गया।

 

*म्युटेशन ससमय निष्पादित हों*

 

उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि म्युटेशन के मामले लंबित ना रहें। बिना कारण के म्युटेशन के मामले लंबित रखे जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। जो भी लंबित मामले हैं उसे निष्पादित करें।

जाति/आय/आवासीय प्रमाण-पत्र ससमय निर्गत किये जाएं। लोगों की ओर से आनेवाली शिकायतों का निष्पादन करे।

 

*सक्सेशन म्युटेशन के लिए आयोजित करें शिविर*

 

उपायुक्त द्वारा ऑनलाईन नामांतरण के मामलों, लैण्ड डिमार्केशन के मामले, दाखिल खारिज के मामले, सक्सेशन आदि मामलों की समीक्षा की। इसमें सक्सेशन म्युटेशन के लिए शिविर आयोजित करने का निर्देश सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया।

उपायुक्त द्वारा ई-रेवेन्यु कोर्ट अंतर्गत सभी पदाधिकारियेां को अपने-अपने कोर्ट में लंबित मामलों का निष्पादन कर उसकी इंट्री पोर्टल पर किये जाने का निर्देश दिया। कोर्ट में नियमित रूप से मामलों की सुनवाई करें।

आपदा के मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आपदा के मामलों को जल्द निष्पादन का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया। इसमें पानी में डूबने, आगलगी, सड़क दुर्घटना में मृत्यु, सर्पदंश से मृत्यु आदि के मामलों की समीक्षा की गयी। परिवहन विभाग को ज्यादातर सड़क दुर्घटना वाले स्पॉट को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त द्वारा अवर निबंधन, परिवहन, खनन, नगर परिषद, नीलाम-पत्र, उत्पाद, खनन आदि की समीक्षा गयी।

 

उपायुक्त ने कहा कि किसी प्रकार की शिकायत ना आए। लोगों के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं। अपने-अपने अंचल क्षेत्र की जानकारी संबंधित अंचल अधिकारी अवश्य रखें ताकि संबंधित मामले निष्पादित किये जा सके।

 

आज की बैठक में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक प्रमोद दास, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, जिला परिवहन पदाधिकारी जया संखी मुर्मू, खनन पदाधिकारी राजा राम प्रसाद, उत्पाद अधीक्षक अनिल शर्मा, सभी अंचल अधिकारी व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा: गौमाता को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग, हस्ताक्षर अभियान के साथ अनुमंडल कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान

भीषण गर्मी में प्यास से तड़पता मोर गांव पहुंचा, ग्रामीण ने बचाई जान

महिला पर्यवेक्षिका में चयनित रानी बॉबी कुमारी को घर पहुंचकर दी गई बधाई

नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ हवन-पूजन व भंडारे के साथ संपन्न

27 को जिले के विभिन्न पंचायतों में लगेगा पेयजल समस्या निवारण शिविर, 11 मई तक चल रहा है विशेष पखवाड़ा अभियान

स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: ममता वाहन और एंबुलेंस न मिलने पर प्रसव पीड़िता को बाइक से ले जाना पड़ा अस्पताल!

रफ्तार का कहर: कोयला लदे वाहन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत, एक अन्य घायल!

सड़क हादसा: चतरा-रांची मुख्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम!

भीषण गर्मी और लू से बच्चों को कैसे बचाएं? स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी की एडवाइजरी, इन आसान तरीकों से रखें सेहत का ख्याल!

अंधविश्वास: करोड़पति कारोबारी ने ढाई साल की गोद ली मासूम को मनहूस मानकर हाईवे पर छोड़ा, पति-पत्नी गिरफ्तार! सोशल मीडिया और केयरटेकर ने खोला राज

साइबर पुलिस बनकर घुसे डकैत: पिस्टल की नोक पर पूरे परिवार को बनाया बंधक, लाखों की लूट!

Leave a Comment