Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती, एसपी के नेतृत्व में शांति समिति की हुई बैठक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
चतरा/इटखोरी। इटखोरी थाना क्षेत्र के परसौनी में दो पक्षों के बीच हुए झड़प के बाद शुक्रवार को इटखोरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसपी राकेश रंजन के उपस्थिति में हुई। जिसमें विशेष रुप से एसडीओ मुमताज अंसारी, डीएसपी केदार राम, एसडीपीओ अविनाश कुमार, डीटीओ संतोष कुमार सिंह, बीडीओ अन्वेषा ओना, सीओ राम विनय शर्मा, थाना प्रभारी बिनोद कुमार यादव समेत इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के दोनों समुदाय की ओर से कई प्रबुद्ध लोग मौजूद थे। बैठक में मौजूद लोगों ने सबसे पहले परसौनी में हुई घटना की निंदा करते हुए कहा कि समाज में अशांति फैलाने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं कहा गया कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अशांति फैलाने वालों लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। वैसे लोगों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा थाना क्षेत्र में आगे भी आपसी भाईचारा बनाए रखने की बात कही गई। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई। इसके अलावे कहा गया कि यदि क्षेत्र में कोई किसी तरह की अफवाह फैलाते हैं तो उसकी सूचना प्रशासन को दें। मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। साथ हीं परसौनी गांव में भी दो समुदाय के बीच व्याप्त तनाव को लेकर पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों और दोनों पक्ष के लोगों की बैठक हुई। जिसमें आपसी सहमति बनी कि गांव के लोग प्रेम और भाईचारे के साथ रहेंगे। मारपीट जैसी घटना फिर कभी नहीं घटे इस पर सहमति जताई। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहा कि प्रेम व भाईचारे के साथ जीयें। अगर कोई भी व्यक्ति अपराध करेगा उसके ऊपर पुलिस कार्रवाई करेगी। अपराध करें ही नहीं, तो पुलिस क्यों आएगी। पुलिस के काम में कोई भी व्यक्ति बाधा न डालें।

संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती

न्यूज स्केल संवाददात
इटखोरी(चतरा): साम्रदायिक विवाद को देखते हुए अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इटखोरी सहित जिले के प्रमुख संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। घटना स्थल और इसके आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। इस दौरान आने-जाने वाले हर लोगों पर पुलिस अपनी पैनी नजर रख रही है। हालांकि स्थिति पूरी तरह से पुलिस के नियंत्रण में है। दुसरी ओर उपायुक्त अबु इमरान व पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने इटखोरी में साम्प्रदायिक घटना के आलोक में विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु बीते देर रात ऑनलाइन बैठक कर एसडीओ सदर और एसडीपीओ अविनाश कुमार से क्षेत्र की शांति व्यवस्था की जानकारी लेते हुए साम्प्रदायिक घटना को रोकने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने उक्त घटना को लेकर जिले के सभी प्रखंड को हाई अलर्ट में रहने का निर्देश दिया तथा कहा कि इस तरह की घटना को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं। उन्होंने दोषियों को चिन्हित कर अविलंब ग्रिफ्तार करने का निर्देश दिया तथा कहा कि नामजद और प्राथमिक अभियुक्त अविलंब सरेंडर करें अन्यथा उनके खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये

खुशियों का सफर बना मातम: रजरप्पा जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत

26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास समन्वय की बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन एवं लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

Leave a Comment