Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

एनटीपीसी के अधिकारियों समेत थिसेनक्रुप के ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज, मचा हड़कंप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एनटीपीसी के अधिकारियों समेत थिसेनक्रुप के ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज, मचा हड़कंप

टंडवा (चतरा)एनटीपीसी में 18 नवंबर को हुवे कन्वेयर बेल्ट हादसे में तीन मजदूरों की मौत मामले में मुकदमा दर्ज होते हीं अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय थाना में एनटीपीसी और थिसेनक्रुप समेत अन्य कंपनियों के 11 अधिकारियों को नामजद आरोपी बनाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राजेंद्र सोनी की पत्नी लक्ष्मी देवी के बयान पर उक्त मुकदमा दर्ज हुआ है जिसमें कंपनी प्रबंधन पर घोर लापरवाही और बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराने के गंभीर आरोप लगे हैं,जिसकी जांच का जिम्मा एसआई अरविंद कुमार रविदास को सौंपा गया है।नामजद आरोपियों में एनटीपीसी के एजीएम एआर तन्मय दास, अभिषेक कुमार, निखिल गुप्ता, अंजन भुइयां तथा थिसेनक्रुप के संचालक डीके सिंह, आरके सिंह, पीके सिंह समेत अन्य शामिल हैं।

केस दर्ज होने के बाद मचा हड़कंप, आया नया मोड़



  • केस दर्ज होते हीं संबंधितों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों की मानें तो बचाव के लिए तरह- तरह के पैंतरे आजमाये जा रहे हैं। शिकायतकर्ता लक्ष्मी देवी द्वारा शपथ- पत्र के साथ डीएसपी को दिये गये आवेदन ने दिलचस्प मोड़ ला दिया है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि बीमा राशि के लिए अस्वाभाविक मृत्यु का (यूडी)मामला दर्ज कराने थाने गई थी। वह पढ़ी-लिखी नहीं है और केवल हस्ताक्षर करना जानती है। लेकिन पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया।जबकि थाना प्रभारी विपिन कुमार के अनुसार लिखित आवेदन और तथ्यों के आधार पर हीं मुकदमा दर्ज है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन: लोकतंत्र का यह सबसे बड़ा मंदिर, यहां सभी समान हैं

जर्जर बक्सा नदी पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ता का सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी; अब तक नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

पंचायत भवन में स्थापना दिवस पर जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र रोग विशेषज्ञ ने की आंखों की जांच

जेएसएलपीएस की सैकड़ों दीदियों को मिला रबी फसल का बीज, गेहूं-चना-मसूर-सरसों का हुआ वितरण; समय पर बीज मिलने से खिले चेहरे

भव्य शिव मंदिर का भूमि पूजन, विधायक ने रखी आधारशिला; सभी समुदायों के लोग हुए शामिल

इतवारिया छठ की धूम: डैम और याहर नदी समेत दर्जनों घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़े व्रती

Leave a Comment