बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच; बीमारी के लक्षण दिखने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील
सिमरिया (चतरा)। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सिमरिया प्रखंड के बंहे पंचायत भवन में जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जांच की गई।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार ने मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर के जरिए ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की जानकारी दी गई।
मौके पर बीजीटी डॉ. वेद प्रकाश, एएनएम कुमारी अंजू, अनिता कुमारी, मनोरमा कुमारी, सहिया आबिदा खातून और सुनीता देवी, पंचायत सहायक चंपा देवी, मोहम्मद शाहनवाज, सोनी कुमारी, बीएएम चंपा देवी तथा पंचायत सचिव प्रमोद कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
















Total Users : 1277211
Total views : 3149926