*लोहरदगा।*उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज पथ निर्माण से संबंधित बैठक आयोजित हुई।
बैठक में सर्वप्रथम एनएचएआई-75 अंतर्गत कुडू-उदयपुरा पथ परियोजना की समीक्षा की गई और तोड़े गए संरचनाओं से संबंधित मुआवजा को लेकर चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश जिला भू-अर्जन अधिकारी को गये। कुडू बाजार चौक के सड़क के किनारे नाली निर्माण का निर्देश दिया गया।
एनएच अंतर्गत लोहरदगा बाईपास पथ में अधिग्रहित की गई भूमि के रैयतों, जिनका भुगतान लंबित है, शिविर आयोजित कर उनका भुगतान कराये जाने का निर्देश दिया गया।कुडू-घाघरा पथ में कड़ाक में टॉल गेट बनाये जाने का भी कार्य प्रारंभ कराये जाने का निर्देश एनएच को दिया गया।
पथ प्रमण्डल लोहरदगा को नदिया-इरगांव पथ का कार्य पूर्ण करने व भूमि अधिग्रहण अंतर्गत रैयतों को भुगतान की जानेवाली राशि का आकलन करने का निर्देश दिया गया।
ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत जिला में संचालित पथ निर्माण की योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढिकरण योजना की समीक्षा की गई और योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
होंदगा-कुजरा पथ में क्षतिग्रस्त पुल और हनहट-खरता को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण की समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिए गए।
साथ ही ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं की सतत अनुश्रवण व समीक्षा का निर्देश दिया गया ताकि योजनाओं में नियमित प्रगति होती रहे।
आज की बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुजाता कुजूर समेत अन्य संबंधित विभागों के अभियंता उपस्थित थे।






















Total Users : 894324
Total views : 2628742