Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

होमगार्ड बहाली का डीसी व एसपी ने किया निरीक्षण, अभ्यर्थियों से संवाद, पारदर्शिता व बेहतर व्यवस्था के दिए निर्देश

On: April 8, 2026 12:32 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। जिले के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 1 अप्रैल से संचालित हो रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का उपायुक्त कीर्तिश्री ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पंजीकरण, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन जैसे सभी चरणों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अभ्यर्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव एवं अनुभव भी जाना। अभ्यर्थियों ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया, जिस पर उपायुक्त ने संतोष व्यक्त किया और प्राप्त सुझावों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बहाली प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाए। उपायुक्त ने पेयजल, छाया, चिकित्सा सुविधा, शौचालय एवं विश्राम स्थल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अभ्यर्थियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने को कहा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि यह बहाली प्रक्रिया युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जिसे पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाना चाहिए।

औषधीय गुणों से भरपूर आम के पत्ते, सेहत के लिए वरदान…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

 -5 वर्षीय नन्हे बालक शिवाय खंडेलवाल ने मात्र 2 मिनट 24 सेकेंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर इनफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज जिले का मान बढ़ाया*

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

Leave a Comment