Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हाई स्कूल शिक्षक मेरिट लिस्ट जांच को लेकर नई कमेटी गठित, रिटायर्ड जज करेंगे जांच, पूर्व आयोग ने किया था इंकार

On: April 8, 2026 1:02 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रांची, ब्यूरो। झारखंड हाई कोर्ट में हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति की राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट विवाद को लेकर अहम घटनाक्रम सामने आया है। अब इस मामले की जांच के लिए हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज गौतम कुमार चौधरी की अध्यक्षता में वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया गया है। यह जानकारी जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में सुनवाई के दौरान दी गई। इससे पहले अदालत ने रिटायर्ड जस्टिस डॉ. एसएन पाठक के नेतृत्व में एक सदस्यीय आयोग का गठन किया था, लेकिन उन्होंने इसमें असमर्थता जताते हुए शामिल होने से इंकार कर दिया था।

गौरतलब है कि एकलपीठ ने 1 सितंबर 2025 को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी मेरिट लिस्ट की जांच के लिए आयोग गठन का आदेश दिया था। इसके बाद मामले में नया मोड़ आया और अब जस्टिस चौधरी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुक्रवार को खंडपीठ ने वादी और प्रतिवादी पक्ष को किसी अन्य न्यायाधीश से संपर्क कर अदालत को सूचित करने का निर्देश दिया था। इस मामले में मीना कुमारी समेत अन्य अभ्यर्थियों ने याचिका दाखिल कर आरोप लगाया है कि वर्ष 2016 की शिक्षक नियुक्ति मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी हुई है, जिसमें कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया, जबकि अधिक अंक वाले वंचित रह गए।

ट्राई का नया मसौदा जारी, उपभोक्ताओं को मिलेंगे सस्ते और ज्यादा विकल्प, केवल कॉल और एसएमएस वाले सस्ते प्लान लाने का प्रस्ताव

वहीं, राज्य सरकार और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने एकलपीठ के आदेश को खंडपीठ में चुनौती दी है। आयोग की ओर से दायर याचिका में लगभग 50 बिंदुओं के माध्यम से यह कहा गया है कि चयन प्रक्रिया नियमसम्मत रही है और लगाए गए आरोप निराधार हैं। फिलहाल मामले की जांच नई कमेटी के गठन के साथ आगे बढ़ेगी और सभी पक्षों की दलीलों के आधार पर सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

 -5 वर्षीय नन्हे बालक शिवाय खंडेलवाल ने मात्र 2 मिनट 24 सेकेंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर इनफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज जिले का मान बढ़ाया*

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

Leave a Comment