Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चतरा जिले में जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य व कानूनी अधिकारों पर दिया गया जोर

On: April 8, 2026 12:23 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया, गिद्धौर व कुंदा में शिविर आयोजित, छात्राओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

चतरा/सिमरिया/गिद्धौर/कुंदा। चतरा जिले के सिमरिया, गिद्धौर और कुंदा प्रखंडों में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और कानूनी अधिकारों को लेकर लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई तथा जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देश पर सिमरिया प्रखंड स्थित अनुसूचित जाति बालिका उच्च विद्यालय में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकार मित्रों ने छात्राओं को स्वास्थ्य के महत्व, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस के रूप में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट हों, विज्ञान के साथ खड़े रहें” रखी गई है। वक्ताओं ने छात्राओं को बीमारियों से बचाव के उपाय बताते हुए समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं और सभी ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

इधर गिद्धौर प्रखंड के बारीसाखी गांव में डोर-टू-डोर अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पीएलवी पवन कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलू हिंसा और डायन प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया गया। साथ ही नशा मुक्ति को लेकर भी लोगों से अपील की गई। शिविर में नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी देते हुए मुफ्त कानूनी सहायता की सुविधा के बारे में बताया गया।

गिद्धौर उपस्वास्थ्य केंद्र में भी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सा पदाधिकारी, पुलिस प्रतिनिधि और पंचायत जनप्रतिनिधियों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। इस दौरान सहिया दीदी, अधिकार मित्र और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

वहीं कुंदा प्रखंड में आयोजित शिविर में अधिकार मित्रों ने लोगों को स्वच्छता, पौष्टिक आहार और नियमित व्यायाम के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए जागरूकता और सही आदतें बेहद जरूरी हैं। साथ ही सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। तीनों प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है और जागरूक रहकर ही समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी’

7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

Leave a Comment