Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

नाली निर्माण में बरती गई भारी अनियमितता, कार्रवाई की मांग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संववाददात
टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र में संचालित कई विकास योजनाओं में अनियमितताओं का अंबार लगा हुआ है। पिछले हीं दिनों लघु सिंचाई विभाग से क्रियान्वित तालाब निर्माण की अनियमितता का मामला थमा नहीं कि मानसून की पहली बारिश में हीं प्रखंड क्षेत्र के मिश्रौल बाजार टांड में निर्मित गार्डवाल व नाली शनिवार को धराशायी होकर अपनी बानगी बयां कर गया। ग्रामीणों ने संवेदक पर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने का अरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार भवन प्रमंडल विभाग द्वारा लगभग 24 लाख रुपए की लागत से उक्त गार्डवाल व नाली का निर्माण संवेदक गोपाल राणा के माध्यम से विभाग ने कुछ माह पूर्व हीं कराया था। दूसरी ओर पुराने जर्जर गार्डवाल को प्लास्टर कर खानापूर्ति करते हुए योजना की राशि निकाले से अभियंता व संवेदक के सांठ-गांठ होने की चर्चा अब जोरों पर है। निरीक्षण के दौरान बीस सूत्री उपाध्यक्ष नीरज तिवारी ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की भेंट विकास योजनाओं का चढ़ना दुःखद है। उपायुक्त व श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता को समुचित जानकारी देकर उच्चस्तरीय जांच व कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये

खुशियों का सफर बना मातम: रजरप्पा जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत

26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास समन्वय की बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन एवं लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

Leave a Comment