Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कुसुम्भा कांड पर सियासी संग्राम तेज, नरबलि खुलासे के बाद झामुमो-कांग्रेस का BJP पर हमला, आरोप-प्रत्यारोप चरम पर

On: April 3, 2026 12:27 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम्भा गांव में 13 वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के बाद अब सियासत गरमा गई है। अंधविश्वास और कथित नरबलि से जुड़े इस जघन्य अपराध ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है, वहीं राजनीतिक दलों के बीच तीखी बयानबाजी भी शुरू हो गई है।

पुलिस जांच के अनुसार, रामनवमी के मंगला जुलूस के दौरान बालिका लापता हो गई थी और अगले दिन उसका शव बांस की झाड़ियों में बरामद किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्रूर हत्या की पुष्टि हुई। एसआईटी जांच में सामने आया कि यह हत्या तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर की गई। इस मामले में मृतका की मां रेशमी देवी, कथित तांत्रिक शांति देवी और भीम राम को गिरफ्तार किया गया है। राजनीतिक मोर्चे पर झामुमो और कांग्रेस ने मुख्य आरोपी भीम राम को भाजपा से जुड़ा कार्यकर्ता बताते हुए हमला बोला है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की रांची जिला इकाई ने विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला स्कूल से अल्बर्ट एक्का चौक तक आक्रोश मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मुस्ताक आलम ने आरोपी को “भीम डकैत” करार देते हुए फांसी की मांग की और भाजपा पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले इस घटना पर सवाल उठा रहे थे, अब वे खामोश हैं। वहीं कांग्रेस भी इस मुद्दे पर मुखर हो गई है। पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि आरोपी के कथित राजनीतिक संबंध सामने आने के बाद भाजपा नेता जवाब देने से बच रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा अंधविश्वास को बढ़ावा देती है और ऐसे मामलों में दोहरा मापदंड अपनाती है।

गौरतलब है कि घटना के शुरुआती चरण में इसे दुष्कर्म और हत्या का मामला माना गया था। उस दौरान भाजपा ने राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हजारीबाग बंद और झारखंड बंद का आह्वान किया था। लेकिन अब पुलिस खुलासे के बाद सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। इस बीच झारखंड हाईकोर्ट ने भी मामले का संज्ञान लिया है, जिससे जांच और न्यायिक प्रक्रिया पर निगरानी बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना ने न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि समाज में फैले अंधविश्वास पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

 -5 वर्षीय नन्हे बालक शिवाय खंडेलवाल ने मात्र 2 मिनट 24 सेकेंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर इनफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज जिले का मान बढ़ाया*

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

Leave a Comment