Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध ईंट भट्ठे को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

On: March 28, 2026 8:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नदी में मिट्टी भरकर संचालन का आरोप, जांच के आदेश

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र के मीरपुर पंचायत अंतर्गत मीरपुर गांव में ईंट भट्ठा संचालक के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इस संबंध में मीरपुर मुखिया चंदा देवी ने अंचल अधिकारी (सीओ) को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मीरपुर स्थित घरही नदी में मिट्टी भरकर अवैध रूप से ईंट भट्ठे का संचालन किया जा रहा है, जिससे नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। साथ ही पानी और पर्यावरण प्रदूषित हो रहे हैं तथा राजस्व को भी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का पानी अब जानवर भी नहीं पी रहे हैं, जिससे आमजन को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि भट्ठा संचालक की मनमानी के कारण बरसात के समय नदी का पानी पंचायत सचिवालय तक पहुंच जाता है। वहीं पास स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के मैदान का कुछ हिस्सा भी धंस गया है, जिससे बच्चों के खेलने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने अंचल प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं ईंट भट्ठा संचालक रामधनी प्रजापति ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि वह अपने निजी जमीन पर भट्ठा संचालित कर रहे हैं और सड़क विवाद के कारण मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। इधर हंटरगंज के अंचल अधिकारी रितिक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और जांच के लिए सीआई धीरज कुमार को निर्देश दिया गया है। जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्लस टू विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित

जिले के विभिन्न प्रखंडों में धूमधाम से हुआ महावीर झंडा मिलान

रामनवमी पर भक्ति में डूबा रहा शहर, आकर्षक झांकियों से सजा शहर,

सुरक्षा का नया किला: पुलिस पिकेट का शुभारंभ

रामनवमी पर अखाड़ों की भव्य झांकियों ने मोहा मन,

सीएसआर मद से स्थापित लैब का जीएम ने किया उद्घाटन

लोहरदगा। रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला

लोहरदगा: शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का भव्य आयोजन; मेधावी छात्रों को मिला सम्मान

​लोहरदगा: श्री शंकर तिवारी सेवा न्यास ने रामनवमी पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा सत्तू का शरबत और चना

मासूम के साथ दरिंदगी पर सियासत गरम

तनाव के बाद शांति की जीत: कड़े सुरक्षा घेरे में निकला रामनवमी जुलूस

रामनवमी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आया महावीरी झंडा, 7 लोग झुलसे

Leave a Comment